प्रस्वा तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रस्वा या प्रोसीयन, जिसका बायर नाम "अल्फ़ा कैनिस माइनौरिस" (α Canis Minoris या α CMi) है, हीनश्वान तारामंडल का सब से रोशन तारा है और पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से सातवा सब से रोशन तारा है। बिना दूरबीन के आँखों से यह एक तारा लगता है पर दरअसल द्वितारा है, जिनमें से एक "प्रस्वा ए" नाम का सफ़ेद मुख्य अनुक्रम तारा है जिसकी श्रेणी F5 VI-V है और दूसरा "प्रस्वा बी" नामक धुंधला-सा सफ़ेद बौना तारा है जिसकी श्रेणी DA है। वैसे तो प्रस्वा कोई ख़ास चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) नहीं रखता लेकिन पृथ्वी के पास होने से ज़्यादा रोशन लगता है। यह पृथ्वी से ११.४१ प्रकाश-वर्ष दूर है।
सामान्य तथ्य प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000, विशेषताएँ ...
प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000 | |
---|---|
तारामंडल | हीनश्वान तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 07h 39m 18.11950s[1] |
झुकाव | +05° 13′ 29.9552″[1] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 0.34[2] (A) / 10.7[3] (B) |
विशेषताएँ | |
तारकीय श्रेणी | F5 IV–V[2] + DQZ[4] |
U−B रंग सूचक | +0.00[5] |
B−V रंग सूचक | +0.42[5] |
परिवर्ती श्रेणी | suspected[6] (A) |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −3.2[7] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: −714.590[1] मिआसै/वर्ष झु.: −1036.80[1] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 284.56 ± 1.26[1] मिआसै |
दूरी | 11.46 ± 0.05 प्रव (3.51 ± 0.02 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | 2.66/13.0[3] |
विवरण | |
Procyon A | |
द्रव्यमान | 1.499±0.31[8] M☉ |
त्रिज्या | 2.48±0.25[2] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 3.96[2] |
तेजस्विता | 6.93[2] L☉ |
तापमान | 6,530±50[2] K |
घूर्णन | 23 days[9] |
घूर्णन गति (v sin i) | 3.16±0.5[2] किमी/सै |
आयु | 1.87±0.13[8] अरब वर्ष |
Procyon B | |
द्रव्यमान | 0.602±0.15[4] M☉ |
त्रिज्या | 0.01234±0.00032[4] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 8.0[4] |
चमकीलापन | 0.00049[10] L☉ |
तापमान | 7,740±50[4] K |
आयु | 1.37[10] अरब वर्ष |
कक्षा[11] | |
साथी | Procyon B |
कक्षीय अवधि (P) | 40.82 yr |
अर्ध दीर्घ अक्ष (a) | 4.3" |
विकेन्द्रता (e) | 0.407 |
झुकाव (i) | 31.1° |
आरोही ताख रेखांश (Ω) | 97.3° |
मन्द युग (T) | 1967.97 |
उपमन्द कोणांक (ω) (साथी) | 92.2° |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
बंद करें
भारतीय नक्षत्रों में प्रस्वा पुनर्वसु नक्षत्र का भाग माना जाता था, लेकिन उस नक्षत्र में और भी तारे शामिल हैं।