![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d3/Gummisnoddar.jpeg/640px-Gummisnoddar.jpeg&w=640&q=50)
प्रत्यास्थलक
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रत्यास्थलक (=प्रत्यास्थ बहुलक / इलैस्टोमर=इलैस्टिक पॉलीमर) उन बहुलकों को कहते हैं जिनमें श्यानता के साथ-साथ प्रत्यास्थता भी पायी जाती है। प्रांः इनमें अन्तरा-अणुक बल बहुत अल्प होते हैं ; इनका यंग प्रत्यास्थता गुणांक बहुत कम होता है तथा ये बहुत अधिक विकृति के बाद ही टूटते हैं। 'प्रत्यास्थलक' और 'रबर' इन दो शब्दों को प्रायः एक ही अर्थ में प्रयोग किया जाता है किन्तु वल्कनीकरण के सन्दर्भ में रबर का प्रयोग अधिक होता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d3/Gummisnoddar.jpeg/640px-Gummisnoddar.jpeg)
प्रत्यास्थलक बनाने वाले अणु प्रायः कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, और सिलिकन से बने होते हैं।