![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/dd/%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25A7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%259C.jpg/640px-%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25A7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%259C.jpg&w=640&q=50)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
राजनीतिक पार्टी / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थापना समाजवादी पार्टी के राजनेता शिवपाल सिंह यादव ने २९ अगस्त २०१८ को की।[1] अपने भतीजे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से दूरियां बढ़ जाने के बाद उन्होंने समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने का फैसला किया। मगर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दिसंबर २०२२ में हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी सुप्रीमो शिवपाल यादव ने अपनी बहु और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को समर्थन का एलान किया और उनके पक्ष में सभाएं भी की। चुनाव के नतीजों के एलान के साथ ही शिवपाल ने प्रसपा के सपा में विलय का एलान किया और पूरे यादव परिवार की एकजुटता का प्रदर्शन किया।[2]
सामान्य तथ्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), दल अध्यक्ष ...
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) | |
---|---|
![]() | |
दल अध्यक्ष | शिवपाल सिंह यादव |
महासचिव | आदित्य यादव |
गठन | २९ अगस्त २०१८ |
मुख्यालय | लखनऊ |
गठबंधन | सपा+ |
रंग | |
जालस्थल | प्रसपा |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
बंद करें