पोटैशियम
रासायनिक तत्व / From Wikipedia, the free encyclopedia
पोटैशियम (Potassium) एक रासायनिक तत्व है। इसका प्रतीक 'K' है। यह आर्वत सारणी के प्रथम मुख्य समूह का तत्व है। इसके दो स्थिर समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ३९ और ४१) ज्ञात हैं। एक अस्थिर समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ४०) प्रकृति में न्यून मात्रा में पाया जाता है। इनके अतिरिक्त तीन अन्य समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ३८, ४२ और ४३) कृत्रिम रूप से निर्मित हुए हैं। इसका नामकरण अंग्रेजी के pot ash से हुआ है, क्योंकि बहुत सारी पेड़-पौधों की राख को पानी से भरे घड़े में मिलाकर पोटैशियम का उत्पादन किया जाता था। लैटिन भाषा में इसके लिए शब्द है kailium (कैलियम)। Pot ash का संस्कृत-मूलक अनुवाद किया जाए तो पोटैशियम को उखाभस्मज कहा जा सकता है, अर्थात् जो उखा यानी मटके या घड़े की राख से यानी भस्म से उत्पन्न हो।
पोटैशियम / Potassium रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | K |
परमाणु संख्या: | 19 |
रासायनिक शृंखला: | क्षार धातु |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Potassium (अंग्रेज़ी), Калий (रूसी), દહાતુ (गुजराती), पलाश (मराठी), カリウム (जापानी) |