![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b4/Pontic_Caspian_climate.png/640px-Pontic_Caspian_climate.png&w=640&q=50)
पोंटिक-कैस्पियाई स्तेपी
यूरासिन मैदानों में से एक / From Wikipedia, the free encyclopedia
कृष्ण-कैस्पियाई स्तेपी या पोंटिक-कैस्पियाई स्तेपी (Pontic-Caspian steppe) कृष्ण सागर के उत्तर से कैस्पियन सागर के पूर्व के क्षेत्रों तक विस्तृत विशाल स्तेपी मैदानी क्षेत्र को कहते हैं। आधुनिक युग में यह पश्चिमी युक्रेन से रूस के दक्षिणी संघीय क्षेत्र और फिर रूस ही के वोल्गा संघीय क्षेत्र से होता हुआ पश्चिमी काज़ाख़स्तान तक फैला हुआ इलाक़ा है। प्राचीन काल में यह स्किथी लोगों और सरमती लोगों का क्षेत्र हुआ करता था। इस क्षेत्र में सदियों से बहुत से घुड़सवार ख़ानाबदोश क़बीले रहते चले आए हैं जिन्होनें समय-समय पर यूरोप, पश्चिमी एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप पर आक्रमण कर के क़ब्ज़ा जमाकर जातियों और देशों के इतिहास बदल दिए हैं। बहुत इतिहासकार मानते हैं कि यह विश्व का पहला इलाक़ा था जहाँ घोड़ों को पालतू बनाया गया।[1][2] १६वीं से १८वीं शताब्दियों में आख़िरकर इस क्षेत्र पर रूसी साम्राज्य ने अपना नियंत्रण जमा लिया और पहली बार यहाँ के निवासी एक ग़ैर-ख़ानाबदोश व्यवस्था के अधीन हो गए।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b4/Pontic_Caspian_climate.png/320px-Pontic_Caspian_climate.png)