पोंगल
दक्षिण भारत और श्रीलंका में बहु-दिवसीय वार्षिक फसल हिंदू त्योहार / From Wikipedia, the free encyclopedia
पोंगल (तमिळ - பொங்கல்) तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।[1] यह प्रति वर्ष 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी तुलना नवान्न से की जा सकती है जो फसल की कटाई का उत्सव होता है (शस्योत्सव)। पोंगल का तमिल में अर्थ उफान या विप्लव होता है। पारम्परिक रूप से ये सम्पन्नता को समर्पित त्यौहार है जिसमें समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप तथा खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। इस पर्व का इतिहास कम से कम 1000 साल पुराना है तथा इसे तमिलनाडु के अलावा देश के अन्य भागों, श्रीलंका, मलेशिया, मॉरिशस, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर तथा अन्य कई स्थानों पर रहने वाले तमिलों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है। तमिलनाडु के प्रायः सभी सरकारी संस्थानों में इस दिन अवकाश रहता है। हालाकि पोंगल जैसे किसी त्योहार का वर्णन हमारे शास्त्रों में नही मिलता।[2]
सामान्य तथ्य पोंगल, आधिकारिक नाम ...
पोंगल | |
---|---|
आधिकारिक नाम | पोंगल |
अनुयायी | हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी |
प्रकार | हिन्दू धर्म |
अनुष्ठान | सूर्य भगवान को धन्यवाद, गाय देवता |
आरम्भ | अग्रहायण का अंतिम दिन (तमिल में मार्गारिष्ट) |
समापन | पौसा मास की तृतीया तिथि |
आवृत्ति | वार्षिक |
बंद करें