![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/Thomsen_Orkhon_table_1893.png/640px-Thomsen_Orkhon_table_1893.png&w=640&q=50)
पुरानी तुर्की लिपि
From Wikipedia, the free encyclopedia
पुरानी तुर्की लिपि (Old Turkic script), जिसे ओरख़ोन लिपि (Orkhon script), ओरख़ोन-येनिसेय लिपि (Orkhon-Yenisey script) और गोएकतुर्क लिपि (Göktürk script) भी कहते हैं, गोएकतुर्क और अन्य तुर्की-भाषी ख़ानतों द्वारा पुरानी तुर्की भाषा को लिखने के लिए ८वीं से लेकर १०वीं सदी तक प्रयोग होने वाली एक वर्णमाला थी। इसे कभी-कभी रूनीनुमा तुर्की लिपि (Runiform Turkish script) भी कहते हैं क्योंकि दिखने में यह यूरोप की जर्मैनी भाषाएँ लिखने के लिए प्रयोग होने वाली रूनी लिपि जैसी थी, हालांकि इन दोनों लिपियों का वैसे कोई वास्तविक सम्बन्ध नहीं है। पुरानी तुर्की लिपि उर्दू और अरबी-फ़ारसी लिपि की तरह दाएँ से बाएँ पढ़ी जाती थी।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fd/Kyzyl_orkhon_inscription.jpg/320px-Kyzyl_orkhon_inscription.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/Thomsen_Orkhon_table_1893.png/640px-Thomsen_Orkhon_table_1893.png)