Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पुखराज एक बहुमूल्य रत्न होता है। बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न, पुखराज को संस्कृत में पुष्पराग, हिन्दी में पुखराज कहा जाता है। चौबीस घंटे तक दूध में रखने पर यदि क्षीणता एवं फीकापन न आए तो असली होता है। पुखराज चिकना, चमकदार, शुद्ध पानीदार, पारदर्शी एवं व्यवस्थित किनारे वाला होता है। यह एल्युमिनियम और फ्लोरीन सहित सिलिकेट खनिज होता है जिसका रासायनिक सूत्र है Al2SiO4(F,OH)2।
पुखराज टोपाज़ |
|
---|---|
मैट्रिक्स पर पुखराज क्रिस्टल समूह |
|
सामान्य | |
वर्ग | सिलिकेट खनिज |
रासायनिक सूत्र | Al2SiO4(F,OH)2 |
पहचान | |
वर्ण | स्पष्ट पारदर्शी (पानीदार)(यदि शुद्ध), नीला, भूरा, नारंगी, स्लेटी, पीला, हरा, गुलाबी और लालिमा गुलाबी |
क्रिस्टल प्रणाली | ऑर्थोर्होम्बिक |
क्लीवेज | [001] पर्फ़ेक्ट |
फ्रैक्चर | conchoidal |
मोह्ज़ स्केल सख्तता | 8 |
चमक | काँच जैसा |
रिफ्रैक्टिव इंडेक्स | nα = 1.606–1.629 nβ = 1.609–1.631 nγ = 1.616–1.638 |
ऑप्टिकल गुण | Biaxial (+) |
बाइरिफ्रिंजैंस | δ = 0.010 |
प्लेओक्रोइज्म़ | Weak in thick sections |
स्ट्रीक | श्वेत |
स्पैसिफिक ग्रैविटी | 3.49–3.57 |
डायफनैटी | पारदर्शी |
अन्य लक्षण | Fluorescent, short UV=golden yellow, long UV=cream |
सन्दर्भ | [1][2][3][4] |
बृहस्पति के रत्न पुखराज को नवरत्नों में विशेष दर्जा दिया गया है, मूल्यवान नवरत्नों में पुखराज को द्वितीय श्रेणी में रखा गया है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, पुखराज रत्न को धारण करने से व्यापार, व्यवसाय, ज्ञान और धन की वृद्धि होती है, पुखराज देवगुरु बृहस्पति का रत्न है,
अगर व्यक्ति को इन क्षेत्रों में उन्नति और लाभ की प्राप्ति करना हो तो उन्हें पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है।
जन्म पत्रिका में बृहस्पति की शुभ स्थिति व्यक्ति को सामाजिक सम्मान, उन्नति और पारिवारिक सुख प्रदान करती है, अगर इन क्षेत्रों में जातक सुख प्राप्त करना चाहता हो या जातक को जीवन में इन सुखों की कमी हो तो जातक को पीला पुखराज धारण करना चाहिए,
ऐसा भी कहा गया है की जिन युवक युवतियों के विवाह में विलम्ब हो रहा हो उनके लिए पुखराज रत्न धारण करना बहुत लाभकारी होता है,
इसके अलावा पुखराज रत्न धारण करने से ज्ञान, उच्च शिक्षा, सामाजिक उन्नति, आर्थिक और धन लाभ होता है। [5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.