Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विल्हेल्मस साइमन पेट्रस फोर्टुइन, जिन्हें पिम फोर्टुइन (डच: [ˈpɪɱ fɔrˈtœyn] ⓘ; 19 फरवरी 1948 - 6 मई 2002) के नाम से जाना जाता है। वे एक डच राजनेता, लेखक, सिविल सेवक, व्यापारी और समाजशास्त्री थे। उन्होंने वर्ष 2002 में पार्टी पिम फोर्टुइन लिस्ट की स्थापना की थी।[1]
पिम फ़ोर्टुइन | |
---|---|
फ़ोर्टुइन की हत्या से दो दिन पहले 4 मई 2002 को | |
जन्म |
विल्हेल्मस साइमन पेट्रस फोर्टुइन 19 फ़रवरी 1948 वेल्सन, नीदरलैंड |
मौत |
6 मई 2002 54) हिलवर्सम, नीदरलैंड | (उम्र
मौत की वजह | पिम फोर्टुइन की गोली मारकर हत्या |
समाधि | सैन जियोर्जियो डेला रिचिनवेल्डा, इटली |
उपनाम | पिम फोर्टुइन |
शिक्षा की जगह |
वीयू एम्स्टर्डम (बैचलर ऑफ़ सोशल साइंस, मास्टर ऑफ़ सोशल साइंस) ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय (पीएचडी) |
पेशा |
जनेता · सिविल सेवक · समाजशास्त्री निदेशक मंडल · राजनीतिक सलाहकार · राजनीतिक पंडित · लेखक · स्तम्भकार · प्रकाशक · अध्यापक · प्रोफेसर |
राजनैतिक पार्टी |
लेबर पार्टी (1974-1989) पीपुल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी (1990 के दशक के मध्य) लिवेबल नीदरलैंड्स (2001- 2002) लिवेबल रॉटरडैम (2001-2002) पिम फोर्टुइन लिस्ट (2002) |
सैन जियोर्जियो डेला रिचिनवेल्डा, इटली | |
हस्ताक्षर |
फ़ोर्टुइन ने व्यावसायिक के रूप में अपनी पहचान बनाने से पहले रॉटरडैम के इरास्मस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम किया। वे डच सरकार के सलाहकार थे। इसके बाद वे नीदरलैंड में एक प्रेस स्तंभकार, लेखक और मीडिया टिप्पणीकार के रूप में प्रसिद्ध हो गए।
विल्हेल्मस साइमन पेट्रस फोर्टुइन का जन्म 19 फरवरी 1948 को वेल्सन की डच नगरपालिका के अंतर्गत ड्रिहुइस में एक मध्यम वर्गीय कैथोलिक परिवार में तीसरे बच्चे के रूप में हुआ था। उनके पिता एक सेल्समैन के रूप में काम करते थे और उनकी माँ गृहिणी थीं। उन्होंने हार्लेम में मेंडेलकॉलेज माध्यमिक विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पाई। वे एक प्रतिभाशाली छात्र थे। युवा आयु में फोर्टुइन शुरू में एक पुजारी के रूप में प्रशिक्षण लेना चाहते थे लेकिन 1967 में उन्होंने एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र का अध्ययन करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद एम्स्टर्डम में वे व्रीजे यूनिवर्सिटी में दाखिल हो गए। वर्ष 1971 में उन्होंने अकादमिक डिग्री डॉक्टरेंडस के साथ अपना अध्ययन पूरा किया। वर्ष 1981 में उन्होंने ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र के डॉक्टर के रूप में समाजशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
फ़ोर्टुइन ने भी अपराध के ख़िलाफ़ कड़े क़दमों का समर्थन किया और राज्य नौकरशाही का विरोध किया।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.