पाकिस्तान में हिन्दू धर्म
पाकिस्तान में हिंदू धर्म की भूमिका और प्रभाव का अवलोकन / From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तान में हिंदु धर्म का अनुसरण करने वाले कुल जनसंख्या के लगभग 2% है। पूर्वतन जनगणना के समय पाकिस्तानी हिंदुओं को जाति (1.6%) और अनुसूचित जाति (0.25%) में विभाजित किया गया। [3][4]
कुल जनसंख्या | |
---|---|
25 – 45 लाख (2005)[1] 1.6–1.85% पाकिस्तान की जनसंख्या का[2] | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
मुख्य रूप से सिंध बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में अल्पसंख्यकों के साथ | |
भाषाएँ | |
मुख्य रूप से छोटे अल्पसंख्यकों के साथ सिंधी • पंजाबी और अंग्रेजी |
पाकिस्तान Hindustan se vibhajit 14 अगस्त, 1947 मिली उसके बाद 44 लाख हिंदुओं और सिखों ने आज के भारत की ओर स्थानान्तरण किया, जबकि भारत से 4.1 करोड़ मुसलमानों ने पाकिस्तान में रहने के लिये स्थानातरण किया।[5]
1951 की जनगणना के अनुसार पश्चिमी पाकिस्तान में 1.6% हिंदू जनसंख्या थी, जबकि पूर्वी पाकिस्तान (आधुनिक बांग्लादेश) में 22.05% थी। 47वर्षों के पश्चात् 1997 में पाकिस्तान की हिन्दू जनसंख्या में वृद्धि नहीं हुई, अतः 1.6% हिन्दु थे और बांगलादेश में हिन्दू-जनसंख्या भारी गिरावट आयी और केवल 10.2% हिन्दु ही बचे।
1998 की पाकिस्तान की जनगणना में अभिलिखित है कि, 2.5 लाख हिन्दु जनसंख्या पाकिस्तान में बची है।[3] अधिकतर हिंदु पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं।[6] पाकिस्तान में दशकों से अल्पसंख्यक हिन्दु और क्रिश्चन [7] आदि उत्पीड़न सह रहे हैं। जो 2014 तक अत्यन्त गम्भीर स्तर पर पहोंच गया था। [8][9][10][11]