![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9c/Un-pakistan.png/640px-Un-pakistan.png&w=640&q=50)
पाकिस्तान में परिवहन
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तान में परिवहन विस्तृत और विविध प्रकार के हैं। किन्तु यह अभी भी विकास की प्रक्रिया में है और 17 करोड़ से भी अधिक व्यक्तियों को सेवा प्रदान कर रहा है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9c/Un-pakistan.png/640px-Un-pakistan.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6d/Hasan_Square_Pre-Flyover.jpg/640px-Hasan_Square_Pre-Flyover.jpg)
नए हवाई अड्डों, सड़कों और रेलवे मार्गों के निर्माण के फलस्वरूप देश में रोजगारों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पाकिस्तान का अधिकांश मार्ग तन्त्र (राष्ट्रीय राजमार्ग) और रेलवे मार्ग तन्त्र 1947 के पहले के बने हुए हैं, मुख्यतया ब्रिटिश राज के दौरान। गत के वर्षों में, नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है, जिसमे वाहनों के लिए चौड़ा रास्ता भी बनाया गया है। जिससे कि देश के अन्दर व्यापार और प्रचालन तन्त्र की गति भी बढ़ गयी है। पिछले तीस वर्षों में हवाई अड्डों और समुद्र पत्तनों का निर्माण विदेशी और घरेलू वित्त्तीय कोष द्वारा संयुक्त रूप से हुआ है।