पाकिस्तान दिवस
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तान दिवस(उर्दू: یوم پاکستان; यौम-ए पाकिस्तान) या(पूर्वतः) गणतन्त्र दिवस(यौम-ए-जम्हूरिया) पाकिस्तान में मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय दिवस है। इसे लाहौर संकल्प और पाकिस्तान के पहले संविधान के पारित होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को पाकिस्तान में पाकिस्तानी इतिहास का एक बहुत महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है, क्योंकि इसी दिन सन 1940 में, 22 से 24 मार्च तक चले, अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के लाहौर सत्र में, लाहौर प्रस्ताव(जिसे पाकिस्तान में क़रारदाद-ए पाकिस्तान(पाकिस्तान संकल्पना) भी कहा जाता है) की पेशकश की गई थी जिसके आधार पर ही मुस्लिम लीग ने भारत के मुसलमानों के लिये अलग देश के अधिग्रहण के लिए आन्दोलन शुरू किया था। साथ ही 23 मार्च 1956 को पाकिस्तान के पहले संविधान को अपनाया गया था, जिसने रियासत-ए-पाकिस्तान को, अधिराजकीय, पाकिस्तान अधिराज्य से विश्व के पहले इस्लामी गणराज्य, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान में परिवर्तित कर दिया। इस दिन ("23 मार्च") को पूरे पाकिस्तान में छुट्टी होती है।
पाकिस्तान दिवस یوم پاکستان | |
---|---|
23 मार्च 2007 के परेड में प्रदर्शित, जेएफ-17 थंडर विमान | |
आधिकारिक नाम |
उर्दू: یوم پاکستان lit. यौम ए पाकिस्तान[1] |
अनुयायी | पाकिस्तान |
उद्देश्य | क़रारदाद-ए-पाकिस्तान और पाकिस्तान के पहले संविधान के प्रवर्तन के उपलक्ष में |
उत्सव | संपूर्ण सैन्य परेड व पदक वितरण |
अनुष्ठान | पाकिस्तान (पाकिस्तान के विलेशी आयुक्त व अन्य राजनयिक अभियान) |
तिथि | 23 मार्च |
आवृत्ति | वार्षिक |