![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/83/Jharkhand_locator_map.svg/langhi-640px-Jharkhand_locator_map.svg.png&w=640&q=50)
पलामू
From Wikipedia, the free encyclopedia
पलामू भारत में झारखंड प्रान्त का एक जिला है। इसका ज़िला मुख्यालय मेदनीनगर है। पहले यह डाल्टनगंज के नाम से जाना जाता था लेकिन आनंदमार्ग के लक्ष्मण सिंह, बैद्यनाछ साहू, युगलकिशोर सिंह, विश्वनाथ सिंह, जगनारायण सिंह जैसे लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन किया और शहर का नाम मेदनीनगर किया गया। यहां के राजनीतिज्ञों में इंदर सिंह नामधारी, ज्ञानचंद पांडेय, शैलेंद्र, केडी सिंह आदि मुख्य हैं। पत्रकारों में आलोक प्रकाश पुतुल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। अन्य पत्रकारों में रामेश्वरम, गोकुल बंसंत, फैयाज अहमद, उपेन्द्र नाथ पान्डेय, अरूण कुमार सिंह आदि शामिल हैं। गढ़वा जिला निवासी उपेन्द्र नाथ पांडेय ने झारखंड और बिहार में अपनी लोकप्रियता हासिल की है। साहित्य व कविता जगत में बिंदु माधव शर्मा, विद्या वैभव भारद्वाज वअभिनव मिश्र ने पलामू का नाम रौशन किया है।
पलामू ᱯᱟᱞᱟᱢᱩ | |||
— शहर — | |||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
देश | ![]() | ||
राज्य | झारखंड | ||
विभिन्न कोड
| |||
आधिकारिक जालस्थल: palamu.nic.in |