![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Jet_pump.jpg/640px-Jet_pump.jpg&w=640&q=50)
पम्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
पम्प एक यांत्रिक युक्ति है जो गैसों व द्रवों को धकेलकर विस्थापित करने के काम आती है। दूसरे शब्दों में, पम्प तरल को कम दाब के स्थान से अधिक दाब के स्थान पर धकेलने का काम करता है।
pamp
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Jet_pump.jpg/640px-Jet_pump.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/83/Wasserwerk_pumpe01.jpg/640px-Wasserwerk_pumpe01.jpg)
पंप बहुत प्राचीन काल से ही निम्न धरातल पर भरे हुए, अथवा बहते हुए, पानी का उदंचन (पम्पिंग) कर ऊँचे धरातल पर लाने के लिए अनेक प्रकार के उपकरणों और साधनों का व्यवहार किया जाता रहा है। आधुनिक युग के विविध कार्यक्षेत्रों में नाना प्रकार के तरल पदार्थों का उदंचन करके उन्हें स्थानांतरित करने के लिए एक विशेष साधन का अनिवार्यत: उपयोग करना पड़ता है, जिसे पंप कहते हैं।