नोकिया
बहुराष्ट्रीय दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है। नोकिया मुख्यत: वायरलेस (बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी।[3] नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८ Q3 में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था।[4]
प्रकार |
पब्लिक – Oyj (OMX: NOK1V, NYSE: NOK, FWB: NOA3) |
---|---|
उद्योग |
दूरसंचारs इंटरनेट कंप्यूटर सॉफ्टवेयर |
स्थापना |
ताम्पेरे, फिनलैंड (1865) 1871 नोकिया मे निगमित हुई |
संस्थापक | फ्रेडरिक इदेस्ताम |
मुख्यालय | एस्पू, फिनलैंड |
क्षेत्र | विश्वव्यापी |
प्रमुख व्यक्ति |
कारी कैरामो, CEO in the 1980s Olli-Pekka Kallasvuo, President & CEO Jorma Ollila, Chairman |
उत्पाद |
मोबाइल फोन स्मार्टफोन मल्टीमीडिया कंप्यूटरs नेटवर्क |
सेवाएँ |
Services and Software Online services |
राजस्व | €50.722 bn (2008)[1] |
प्रचालन आय | €4.966 bn (2008) |
कर्मचारी | 128,445 as of December 31, 2008[2] |
सहायक कंपनियाँ |
Nokia Siemens Networks Vertu Navteq Qt Software |
वेबसाइट | nokia.com |
नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है। इसके हार्डवेयर को अन्य सभी मोबाइल फोन की अपेक्षा अधिक मजबूत माना जाता है