Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लम्बे समय तक नेपाल में शिक्षा गृह-विद्यालयों और गुरुकुलों पर आधारित थी। [1] 1853 में जंगबहादुर राणा द्वारा स्थापित पहला औपचारिक स्कूल, दरबार हाई स्कूल, अभिजात वर्ग के लिए था। 1951 में नेपाल में लोकतंत्र आने के बाद इसमें साधारण लोगों के बच्चों का प्रवेश भी किया जाने लगा। नेपाल की वर्तमान समय की प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षा को भारतीय प्रणाली पर शुरू से ही तैयार किया गया है, जो स्वयं पुराने ब्रिटिश राज की विरासत है। [2]
बजट | $98.64 मिलियन |
---|---|
प्राथमिक भाषा | नेपाली |
प्रणाली प्रकार | केंद्रीय |
स्थापना | शिक्षा ऐन अगस्त 9, 1971 जनवरी 28, 2004 |
कुल | 65.9% |
पुरुष | 75.1% |
महिला | 57.4% |
कुल | 6,373,003 |
प्राथमिक | 4,030,045 |
माध्यमिक | 2,195,8352 |
उत्तर माध्यमिक | 147,123 |
माध्यमिक डिप्लोमा | 46.2% |
उत्तर-माध्यमिक डिप्लोमा | अज्ञात |
नेपाल की 1971 की शिक्षा योजना ने देश में इसके विकास को गति दी। १९५२/५४ के आसपास नेपाल में ३०० स्कूलों में १०,००० छात्र थे और वयस्क साक्षरता दर ५ प्रतिशत थी। २०१० में ४९,००० स्कूल थे, और २०१५ तक कुल वयस्क साक्षरता दर ६३.९ प्रतिशत थी (पुरुष ७६.४ प्रतिशत और महिलाएं ५३.१ प्रतिशत)। [3] इस देश में सार्वजनिक स्कूलों के माध्यम से शिक्षण को शुरू हुए पचास वर्ष से अधिक का समय हो चुका है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.