![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Eucalyptus_flowers2.jpg/640px-Eucalyptus_flowers2.jpg&w=640&q=50)
नीलगिरी वृक्ष
From Wikipedia, the free encyclopedia
नीलगिरी (अंग्रेज़ी:यूकेलिप्टस) मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाने वाला पौधा है। इसके अलावा भारत, उत्तरी और दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिणी यूरोप में भी नीलगिरी के पौधों की खेती की जाती है। दुनिया भर में इसकी लगभग ३०० प्रजातियां प्रचलन में हैं। यह पेड़ काफी लंबा और पतला होता है। इसकी पत्तियों से प्राप्त होने वाले तेल का उपयोग औषघि और अन्य रूप में किया जाता है। पत्तियां लंबी और नुकीली होती हैं जिनकी सतह पर गांठ पाई जाती है जिसमें तेल संचित रहता है। इस पौधे की पल्लवों पर फूल लगे होते हैं जो एक कप जैसी झिल्ली से अच्छी तरह ढंके होते हैं। फूलों से फल बनने की प्रक्रिया के दौरान यह झिल्ली स्वयं ही फट कर अलग हो जाती है। इसके फल काफी सख्त होते हैं जिसके अंदर छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं।[2] 1 और खास बैराएटी है जिसे P 23 कहा जाता हैं जो सीधे ही जाति है और 90 फिट से अधिक बढ़ती है
नीलगिरी यूकेलिप्टस | |
---|---|
![]() | |
यूकेलिप्टस मेलियोडोरा पल्लव व पुष्प | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | एंजियोस्पर्म |
अश्रेणीत: | एकबीजपत्री |
अश्रेणीत: | रोज़िड |
गण: | मिर्टेल्स |
कुल: | मिर्टेसी |
उपकुल: | मायरोटिडी |
वंश समूह: | यूकेलिप्टी[1] |
वंश: | यूकेलिप्टस एल' हर. |
प्रजातियां | |
लगभग ७००; देखें यूकेलिप्टस प्रजातियों की सूची | |
![]() | |
प्राकृतिक क्षेत्र |