Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
निवाड़ी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। जिले का मुख्यालय निवाड़ी है।[1][2] यह मध्य प्रदेश का ५२वां जिला है।[3]
निवाड़ी जिला | |
---|---|
जिला | |
ओरछा के निकट ध्वंसावशेष | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
प्रखण्ड | सागर |
स्थापना | 01 अक्टूबर 2018 |
मुख्यालय | निवाड़ी |
तहसीलें | निवाड़ी, ओरछा, पृथ्वीपुर, तरीछर कलां (प्रस्तावित) |
शासन | |
• लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | टीकमगढ़ |
क्षेत्रफल | |
• Total | 1170 किमी2 (450 वर्गमील) |
जनसंख्या | |
• Total | 404,807 |
• घनत्व | 350 किमी2 (900 वर्गमील) |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+05:30) |
निवाड़ी जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल - ओरछा जो कि प्रभु श्रीराम के लिए और यहां के दुर्गों के लिए जाना जाता है। यहां से बेतवा और जामनी नदी निकलती है। एक अन्य दर्शनीय स्थल अछरू माता मंदिर भी है जो तहसील प्रथ्वीपुर के अन्तर्गत आता है। और यहां पर एक प्रचीन किला भी है जो की (gadhkundar) (गढ़कुंडार का किला) के नाम से प्रचलित है जिसे महाराज खेतसिंह खंगार का किला भी कहा जता हे।
निवाड़ी जिले का क्षेत्र टीकमगढ़ जिले का भाग हुआ करता था और 1 अक्टूबर 2018 को इसे अलग कर एक नए जिले में गठित किया गया। यह राज्य का 52वाँ जिला बना। इस जिले के अंतर्गत पृथ्वीपुर तहसील की 56 पंचायतें, निवाड़ी की 54 पंचायतें, ओरछा की 17 पंचायतें शामिल की गई। इस प्रकार यहां कुल 127 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के आधार पर यह मध्य प्रदेश का सबसे छोटा ज़िला है। निवाड़ी जिले के पहले कलेक्टर श्री अक्षयकुमार अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव होंगे। इस जिले से बेतवा नदी होकर गुजरती है,जिसके किनारे ओरछा नगर बसा है। निवाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 39 व राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और राष्ट्रीय राजमार्ग 539 गुजरता है। निवाड़ी का एरिया 1318 वग॔ किलोमीटर है। निवाड़ी वर्तमान में मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।इस जिले हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा MP-71 कोड दिया गया है।[4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.