नाहरसिंह महल
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
राजा नाहरसिंह महल १८वीं सदी का प्राचीन महल है एवं अपने वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। यह हरियाणा राज्य के फ़रीदाबाद शहर के बल्लभगढ़ क्षेत्र में स्थित है तथा इसका निर्माण जाट राजा नाहरसिंह के उत्तराधिकारियों द्वारा किया गया था। इस महल का निर्माण कार्य १८५० में पूरा हुआ था। इसे बल्लभगढ़ किला महल के नाम से भी जाना जाता है और दक्षिण दिल्ली से १५ किमी की दूरी पर स्थित है। यहां के जाट राजा नाहरसिंह ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महल के मण्डप और आँगन अत्यन्त सुन्दर हैं एवं इसकी झुकी हुई मेहराबें और सुन्दर रूप से सजे कमरे स्थानीय इतिहास की झलक दिखलाते हैं। वर्तमान में यह एक विरासत सम्पत्ति है। महल के चारों ओर कई शहरी केन्द्र हैं। यह राजसी महल भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।[1]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.