Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नाशपाती (अंग्रेजी: Pear ; वानस्पतिक नाम :) एक फल है। नाशपाती भी सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है, लेकिन इसमें शर्करा अधिक तथा अम्ल कम पाया जाता है। यह मूल रूप से उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप का निवासी था और पूर्वी जंबुद्वीप तक इसका विस्तार हुआ करता था। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो 10–17 मीटर (33–56 फीट) तक पहुंचता है, प्रायः ऊपर ऊंचा, संकरा किरीट आकार होता है। इसकी कुछ प्रजातियां झाड़ रूपी भी होती हैं, जिनकी ऊंचाई अधिक नहीं होती।
नाश्पाती | |
---|---|
दो यूरोपियाई नाशपाती की शाखा | |
नाशपाती की अनुप्रस्थ काट | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | सपुष्पक पौधा |
अश्रेणीत: | एकबीजपत्री |
अश्रेणीत: | रोज़िड |
गण: | रोज़ेल्स |
कुल: | रोज़ेशी |
उपकुल: | ऍमिग्डालोडी[1] |
वंश समूह: | मालेई |
उपगणजाति: | [:w:[Malinae |
वंश: | पायरस ली. |
प्रजाति | |
लगभग ३० प्रजातियाँ; पाठ देखें। |
इसकी पत्तियां एक एक करके दायें बाएं व्यवस्थित होती हैं व सीधी 2–12 सेन्टीमीटर (0.79–4.72 इंच) लम्बी, कुछ प्रजातियों में चमकदार हरी, तो कुछ अन्य प्रजातियों में घने रजतवर्णी रोयें से ढंकी हरी होती हैं। इनका आकार चौड़ा ओवल से लेकर संकरा भालानुमा भी होता है। अधिकतर नाश्पाती की प्रजातियाँ पर्णपाती होती हैं, किन्तु दक्षिण-पूर्वी एशिया में एक-दो प्रजातियां सदाबहार भी पायी जाती हैं। अधिकतर ठंड सहने वाली कुछ सख्त होती हैं, जिनमें शीत ऋतु में शून्य के नीचे 25 °से. (77 °फ़ै) से शून्य के नीचे 40 °से. (100 °फ़ै) तापमान सहने की क्षमता होती है। जो सदाबहार प्रजातियाँ होती हैं, उनकी क्षमता मात्र शून्य के नीचे 15 °से. (59 °फ़ै) ही होती है।
नाशपाती में बहुत से विटामिन्स और खनिज होते हैं इसलिए इसको खाने से हमारे शरीर को विटामिनों और आहारीय खनिजों की पूर्ति हो जाती है। नाशपाती में आहारीय रेशों की अच्छी मात्रा होती है, जोकि पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है। नाशपाती खाने से कब्ज ठीक हो जाती है|[2] [3] नाशपाती में प्रतिऑक्सीकारक (एंटीऑक्सीडेंट) और विटामिन सी की अधिकतम मात्रा की वजह से हमारी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और नाशपाती में आयरन की प्रचुर मात्रा पाए जाने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जो रक्ताल्पता (एनीमिया) से लड़ने में सहायक होता है
यह मीठा और रसदार फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। आइए जानते हैं नाशपाती खाने के जबरजस्त फायदे।
शीर्ष दस उत्पादक | ||||
---|---|---|---|---|
देश | उत्पादन (टन मे) | टिप्पणी | ||
चीनी जनवादी गणराज्य | 12,625,000 | F | ||
इटली | 840,516 | |||
संयुक्त राज्य अमेरिका | 799,180 | |||
स्पेन | 537,400 | |||
अर्जेंटीना | 520,000 | F | ||
दक्षिण कोरिया | 425,000 | F | ||
तुर्की | 349,420 | |||
जापान | 325,000 | F | ||
दक्षिण अफ्रीका | 325,000 | F | ||
नीदरलैंड | 224,000 | F | ||
पुरे दुनिया मे | 20,105,683 | A | ||
चिह्न नहीं = आधिकारिक आकड़े, P = आधिकारिक आकड़े, F = एफ़.ए.ओ अनुमान, * = अनाधिकारिक/अर्ध-आधिकारिक/मिरर आंकड़े, C = गणित आंकड़े, A = सकल (आधिकारिक, अर्ध-आधिकारिक, या अनुमान सम्मिलित हो सकते हैं); स्रोत: संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन: आर्थिक एवं सामाजिक विभाग: सांख्यिकी प्रभाग |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.