नारीन प्रांत
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नारीन प्रांत (किरगिज़: Нарын областы, अंग्रेज़ी: Naryn Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी नारीन नाम का ही शहर है।
नारीन प्रान्त की स्थापना सोवियत संघ के ज़माने में २१ नवम्बर १९३९ में तियान-शान प्रांत के नाम से हुई थी लेकिन २० दिसम्बर १९६२ को इसका प्रांतीय स्तर हटा दिया गया। ११ दिसम्बर १९७० को इसका फिर से गठन हुआ लेकिन ५ अक्टूबर १९८८ को इसका इसिक कुल प्रान्त में विलय कर दिया गया। १४ दिसम्बर १९९० को इसे फिर 'नारीन प्रान्त' के नाम से प्रांतीय दर्जा मिला।[1] यह प्रांत एक आकर्षक पहाड़ी इलाका है जहाँ सुन्दर पर्वत, झरने और ऊंचे पहाड़ी मैदान विस्तृत हैं। इस प्रांत की सोन-कुल (Son-Kul) और चतिर-कुल (Chatyr-Kul) झीलें मशहूर हैं। यहाँ एक 'ताश रबत' (Tash Rabat) नामक १५वीं सदी का पत्थर का एक सराय भी है जहाँ यात्री सस्ताया करते थे।
सन् २००९ की जनगणना में प्रांत के ९९.२% लोग किरगिज़ समुदाय के थे। इसके अलावा यहाँ उज़बेक, दूंगन, उइग़ुर, काज़ाख़ और रूसी जातियों के छोटे समुदाय भी रहते हैं। यह प्रान्त किरगिज़स्तान का सबसे ग़रीब सूबा माना जाता है। यहाँ भेड़ों, घोड़ों और यैकों का पशु-पालन आमदन का मुख्य स्रोत है और इनसे दूध, ऊन और मांस बनता है। सोवियत ज़माने में यहाँ खनिजों की खानें विकसित की गई लेकिन उनसे ज़्यादा मुनाफ़ा नहीं हुआ और वे अधिकतर बंद हो गई हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.