Loading AI tools
2008 की क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित सुपरहीरो फिल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
द डार्क नाईट (अंग्रेज़ी: The Dark Night) 2008 की सुपर हीरो, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं।[5]
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। (जनवरी 2016) अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
द डार्क नाईट | |
---|---|
थियेट्रिकल रिलीज पोस्टर | |
निर्देशक | क्रिस्टोफ़र नोलन |
कहानी |
डेविड एस. गोयर क्रिस्टोफ़र नोलन |
निर्माता |
क्रिस्टोफ़र नोलन चार्ल्स रोवन एम्मा थॉमस |
अभिनेता |
क्रिश्चियन बेल मायकल केन हीथ लेजर गेरी ओल्डमन एरन एकहार्ट मैगी जिलएनहाल मॉर्गन फ्रिमैन |
छायाकार | वाली फिस्टर |
संपादक | लि स्मिथ |
संगीतकार |
हांस ज़ीमर जेम्स न्युटन हॉवर्ड |
निर्माण कंपनियां |
लिजेंड्री पिक्चर्स सिनकॉपी फ़िल्म्स डीसी कॉमिक्स |
वितरक | वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
152 मिनट [1] |
देश | |
भाषा | अंग्रेज़ी भाषा |
लागत | $१८५ मिलियन अमेरिकी डॉलर[3] |
कुल कारोबार | $१,००१,९२१,८२५[4] |
नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है।[6][7] फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस. को फिल्म 'द डार्क नाईट' के वायरल मार्केटिंग कार्यक्रम का आरंभिक अवसर मिला, और अभिनेता लेजर कृत 'द जोकर' को ज्यादा हाइलाईट करने के लिए प्रोमोश्नल वेबसाइट और ट्रेलर को विकसित किया।
युनाइटेड स्टेट और युनाइटेड किंगडम के सह-निर्माताओं सहयोग से 'द डार्क नाईट' का पहला पर्दापर्ण जुलाई 16, 2008 ऑस्ट्रेलिया में हुआ, फिर जुलाई 18, 2008 उत्तरी अमेरिका में और जुलाई 24, 2008 युनाइटेड किंगडम में। आलोचकों के मनन पर इसे 2000 दशक और सुपरहीरो श्रेणी फिल्मों में अब तक सबसे बेहतरीन फिल्म माना गया।[8][9] वहीं वैश्विक तौर व्यावसायिक रूप से इसने 1 बिलियन से अधिक कमाई कर सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म में यह 29वें पायदान पर रही। [10] वहीं अभिनेता हीथ लेजर को मरणोपरांत उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित श्रद्धांजलि दी गई। [11]
नकाबपोश लुटेरों का गुट गाॅथम शहर के बैंक लुटते है और काम को अंजाम देने बाद एक से दूसरे को दगा देकर मार दिया जाता है। इससे पहले आखिरी लुटेरा बचता, असली 'जोकर' उसे भी मारकर लुट के सारे लेकर फरार हो जाता है।
डिस्ट्रिक अटाॅर्नी, हार्वी डेन्ट शहर से इस संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए एक कैंपेन(योजना) की अगवाई करता है, ताकि नागरिकों को सुरक्षा दे सकें। गाॅर्डन के जरिए, वह बैटमैन को भी साझेदारी देने की गुज़ारिश करता है,जिसके बदले में गाॅर्डन उन पांच बैंकों का नाम देकर सर्च वारंट जारी करता है, जिनका माफिया से गुप्त करार है। वहीं वेयन इंटरप्राइज के सीईओ ल्युसियस फाॅक्स, चीनी अकाउंटेट लाउ के आधिकारिक रिकॉर्डों पर संदेह होने पर उनकी डील रद्द करते हैं। ब्रुस वेयन भी डेन्ट और रैचेल डाॅव्स की बढ़ती नजदीकी में दखल देने के बहाने उसे डिस्ट्रिक अटाॅर्नी के आगामी चुनाव के लिए फंडरेजर देने की सिफारिश देता हैं।
माफिया सरगना मराॅनी, गैम्बाॅल और चेचेन विडियो कांफ्रेंस के जरिए लाउ से उसके बैंकिंग फंड ले जाने और हांगकांग फरार होने से संबंधित बात करते हैं। इसी दरम्यान जोकर मिटिंग में दखल देता है, और कहता कि बैटमैन किसी भी कानून की परवाह किए बगैर उसे ढुंढ़ निकालेगा। इसलिए बेहतरी के लिए वह बैटमैन को मारने और बदले में सबके पैसों का आधा हिस्सा देने की मांग करता हैं। जोकर की अनुचित मांग से बिफराये गैम्बाॅल उसे मारने के लिए शर्त लगाता है, लेकिन आखिर में वह मारा जाता है। और माफिया भी जोकर की मदद लेने का फैसला ले लेते हैं।
बैटमैन हांगकांग जाकर लाउ को निकालता है और गाॅथम वापिस लौटकर पुलिस के हवाले करता है। लाउ द्वारा माफिया के खिलाफ गवाही देने बाद डेन्ट उन 549 अपराधियों को हिरासत में डाल देता है। उसी रोज जोकर टीवी पर धमकी देता है कि यदि बैटमैन ने अपनी असलियत नहीं बताई तो वह लोगों की जान ले लेगा। जोकर अपनी योजना मुताबिक कमिश्नर लोयेब और जज सुऱिलो, जिन्होंने माफिया के खिलाफ केस की सुनवाई की थी, उसकी हत्या कर देता है। जोकर डेन्ट की हत्या की कोशिश करता है, लेकिन बीच में बैटमैन यह प्रयास असफल कर देता हैं। जोकर अपनी अगली योजना मेयर एंथोनी गार्सिया की हत्या में लगाता हैं, लेकिन गाॅर्डन उन्हें बचाते हुए खुद शहीद हो जाते हैं। पकड़े गए हत्यारे के जरिए डेन्ट को अगले शिकार रैचेल का पता चलता है।
ब्रुस मजबूरन बैटमैन की असलियत बताने का फैसला करता है, लेकिन डेन्ट, ब्रुस के कुछ करने से पहले ही जनता के समक्ष खुद बैटमैन होने का खुलासा करता हैं। डेन्ट को सुरक्षा निगरानी में कस्टडी ले जाया ही जाता हैं कि बीच रास्ते में जोकर अपने हथियारबंद आदमियों के साथ सुरक्षा घेराबंदी तोड़ते हुए उनपर अचानक वार करता है। बैटमैन इस हमले से डेन्ट को बचाने पहुँचता है और गाॅर्डन, जिसने अपनी मौत की अफवाह फैलायी, जोकर को गिरफ्तार कर सलाखों के बीच पहुंचा गाॅर्डन को मेयर द्वारा कमिश्नर पद की पदोन्नति मिलती है। लेकिन जल्द ही गाॅर्डन को रैचेल और डेन्ट के लापता होने की सूचना मिलती है, जिसे पहले ही जोकर द्वारा नियंत्रित पुलिसकर्मी उन्हें अगवा कर लेता है। बैटमैन पुछताछ के लिए जोकर की पिटाई करता है, जो बताता है रैचेल और डेन्ट को अलग-अलग जगह पर विस्फोटकों से घेर उनको बंधक बनाया है। बैटमैन तब रैचेल को और गाॅर्डन अपने सिपाहियों के साथ डेन्ट को निकल पड़ते हैं। पर बैटमैन को जल्द ही समझ आता हैं कि उसे जोकर के दिए उल्टे पते पर, उस बिल्डिंग में डेन्ट मौजुद मिलता है। तभी इमारत में जोरदार धमाके से, डेन्ट का आधा चेहरा जल जाने पर, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। रैचेल को बचाने में गाॅर्डन नाकाम रहता हैं, जोकर इस अफरातफरी के बीच लाउ को छुड़ाकर जेल से भाग जाता है।
काॅल्मेन रीज, जो वेयन इंटरप्राइजेज में अकाउंटेट है, जिसे कंपनी की फाईल की जांच के दौरान 'टम्बलर' वाहन के डिजाइन संबंधित कागज मिलते है। और पब्लिक में बैटमैन की असलियत जाहिर करने का प्रचार करता है। उधर जोकर माफिया के मिले पैसों से लाउ को जिंदा जला डालता है, और चेचेन की भी हत्या कर देता है।
रीज़ के दावे पर अपना मत रखते हुए, वह कहता है कि अब उसे ये नहीं जानना कि बैटमैन कौन है? जोकर दुबारा टीवी पर अपनी धमकी प्रचारित करता है कि यदि रीज़ को जल्द ना मारा गया तो वह अस्पतालों को तबाह कर देगा, और जल्द ही रीज पब्लिक का निशाना बनता है। गाॅर्डन गाॅथम शहर के हरेक अस्पतालों को खाली करने का निर्देश देता है और रीज़ की सुरक्षा खातिर निकल पड़ता है, जिसे ब्रुस पुलिस वायरलैस की सूचना पर रीज़ को बचा लेता है। जोकर अस्पताल में डेन्ट को ढुंढ़कर, उसे रैचेल की मौत का बदला लेने के लिए उकसाता है। आखिर में अस्पताल को धमाके से बर्बाद कर, बंधकों से भरी बस में जोकर सवार होकर भाग निकलता है। वहीं डेन्ट, रैचेल की मौत के जिम्मेदारों का पता लगाकर, आखिर में मराॅनी को भी मार डालता है।
उसी रात, दो फैरीयों (पानी जहाज) में विस्फोटक लदे होने की जानकारी मिलती है; जिनमें से एक में आम नागरिकों को और दूसरे में कैदियों को उनके यथास्थान पर पहुँचाया जा रहा था। जोकर रेडियो पर दोनों जहाज के लोगों से वायदा करता है कि वह आधी रात बीतने से पहले किसी जहाज को नहीं उड़ाएगा, यदि उन्हें बचना हैं तो उनको दूसरे जहाज में लगे विस्फोटकों को धमाका करना होगा। दोनों जहाज के यात्री इसे नकार देते हैं, और तब तक बैटमैन और SWAT टीम, जोकर की बिल्डिंग में छापामारी डाल अन्य बंधकों को बचा लेती है। बैटमैन आखिर में जोकर को धर दबोचता हैं, पर उसके बावजूद वह मक्कारी से कहता है कि उसने डेन्ट को भ्रष्ट कर दिया हैं और अब वही करेगा जो वह चाहेगा।
उधर गाॅर्डन उसी जर्जर बिल्डिंग पर पहुंचता है जहाँ रैचेल की मौत हुई थी, और अब वहीं पर डेन्ट बंदूक तानकर गाॅर्डन के परिवार के सहारे अपना बदला पूरा करने को धमकाता हैं। बैटमैन मामला सुलह करने की कोशिश करता है, पर डेन्ट उसे गोली मार देता है। इससे पहले कि डेन्ट सिक्के द्वारा गाॅर्डन के बेटे पर दाँव लगाता, बैटमैन उसे इमारत से धक्के मारकर उसकी जान ले लेता है। डेन्ट की मौत का ईल्जाम बैटमैन अपने सिर ले लेता हैं, और गाॅर्डन से डेन्ट के गुनाहों पर पर्दा डालते हुए उसके आदर्शवादी पहचान बनाए रखने की गुहार करता है। गाॅर्डन अनिच्छा से बैटमैन को भगोड़ा करार देकर उसका पीछा करना पड़ता है।
फ़िल्म के अन्य सहायक भूमिकाओं में शामिल है; निडिया राॅड्रीग्युज़ टेरासिना - जज जैनेट सुरिलो, टाॅम "टिनी" लिसर, जुनियर, एक कैदी जिसे विस्फोटक लगे जहाज से ले जाया है। विलियम फिचनर - गाॅथम नेश्नल बैंक के मैनेजर और सिलैन मर्फी - डाॅक्टर जाॅनाथन क्रैन/स्केयरक्रो की कैमियो रोल में, जो पिछली फ़िल्म में बैटमैन के हाथों छुट जाता हैं।[56] अन्य सहयोगी भूमिकाओं में संगीतकार ड्वाईट याॅकैम को भी मैनेजर या भ्रष्ट ऑफिसर की मेहमान भूमिका के लिए न्यौता दिया गया था, लेकिन अपने एलबम ड्वाईट सिंग्स बक में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंकार कर दिया। [57] अन्य कैमियो रोल में युनाइटेड स्टेट के सिनेटर पैट्रिक लिहाय को चुना गया, जो स्वंय बैटमैन काॅमिक्स के प्रशंसक रहें हैं और 1997 की फ़िल्म "बैटमैन एण्ड राॅबिन" में अतिरिक्त अतिथि भूमिका के अलावा बैटमैन: द एनिमेटेड सिरिज में आवाज दे चुके थे। पैट्रिक की भूमिका ब्रुस की फंडरेजर पार्टी में दखल देनेवाले जोकर और उसके गुर्गों के लिए थी जिनमें वे कहते हैं "हम गुण्डों की धमकियों से नहीं डरते।"[58] मैट स्कीबा, जो शिकागो के पंक बैंड एल्कालाईन ट्रियो के शीर्ष गायक है, उनकी भी फ़िल्म में छोटी सी भूमिका थी। [59]
चरित्र | अभिनेता मूल | हिन्दी डबिंग |
---|---|---|
ब्रुस वेन/बैटमैन | क्रिश्चियन बेल | समय राज ठक्कर |
अल्फ्रेड पेनिवर्थ | माइकल केन | शाहनवाज प्रधान |
जोकर | हीथ लेजर † | आशिएश रॉय |
जेम्स गॉर्डन | गेरी ओल्डमन | ललित अग्रवाल |
हार्वी डेंट | एराॅन एकहार्ट | राहुल सेठ |
रेचल डॉस | मैगी जिलएनहाल | --- |
लुशियस फॉक्स। | मॉर्गन फ्रिमैन | उदय सबनीस |
लाउ | चिन हान | अमर बबरिया |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.