![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/53/Pawapuri_-_001_Temple_marking_Mahavira%2527s_Passing_%25289243092471%2529.jpg/640px-Pawapuri_-_001_Temple_marking_Mahavira%2527s_Passing_%25289243092471%2529.jpg&w=640&q=50)
दीपावली (जैन)
तीर्थंकर महावीर का निर्वाण कल्याणक / From Wikipedia, the free encyclopedia
जैन समाज द्वारा दीपावली, महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है।[1] जैन ग्रथों के अनुसार महावीर स्वामी (वर्तमान अवसर्पिणी काल के अंतिम तीर्थंकर) को चर्तुदशी के प्रत्युष काल में मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। चर्तुदशी का अन्तिम पहर होता है इसलिए जैन लोग दीपावली अमावस्या को मनाते है। संध्या काल में तीर्थंकर महावीर के प्रथम शिष्य गौतम गणधर को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अतः अन्य सम्प्रदायों से जैन दीपावली की पूजन विधि पूर्णतः भिन्न है।
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/53/Pawapuri_-_001_Temple_marking_Mahavira%27s_Passing_%289243092471%29.jpg/640px-Pawapuri_-_001_Temple_marking_Mahavira%27s_Passing_%289243092471%29.jpg)