![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/be/Rescue_equipment_in_Tham_Luang_entrance_chamber_%2528cropped%2529.jpg/640px-Rescue_equipment_in_Tham_Luang_entrance_chamber_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
थाम लुअंग गुफा बचाव अभियान
2018 में थाईलैंड में बाढ़ वाली गुफा से 12 लड़कों ,1 वयस्क को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन / From Wikipedia, the free encyclopedia
थाम लुअंग नेन्ग नोन गुफा बचाव अभियान, थाई और अंतरराष्ट्रीय बचाव प्रयासों के बाद हुआ, जिसमें 11 से 17 वर्ष के लडकों और एक 25 वर्षीय व्यक्ति जो थाम लुअंग नेन्ग नोन गुफा में 23 जून 2018 को फंसे हुए थे, को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह गुफा थाईलैंड के चिअंग राई प्रान्त में स्थित है। गुफा में प्रवेश करने के कुछ ही समय बाद ही, अचानक भारी बारिश से आंशिक रूप से बाढ़ आ गई, और गुफा के निकास स्थान बन्द हो गया, और समूह पानी से बचने के लिए गुफा में ओर गहराई की ओर जाने में मजबूर हो गये। सभी लड़के, जोकि एक स्थानीय जूनियर फुटबॉल टीम के सदस्य थे, और उनके सहायक कोच को कुछ घंटों बाद लापता घोषित कर खोज अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया।
![]() गुफा प्रवेश द्वार पर बचाव कर्मी और उपकरण | |
तिथि |
23 जून – 10 जुलाई 2018 (18 दिन) |
---|---|
स्थान | थाम लुअंग नेन्ग नोन गुफा, मैई साई, चिअंग राई प्रान्त, थाईलैण्ड[1] |
निर्देशांक | 20°22′54″N 99°52′06″E |
कारण | मानसून बाढ़[2] |
परिणाम | नौ दिन के बाद 12 बच्चे और उनके कोच जीवित पाए गए; और सभी को 8 और 10 जुलाई 2018 के बीच बचा लिया गया।[3][4][5][6] |
मौतें | सामन कुनान (बचाव गोताखोर)[7] |
चोट लगने की घटनाएं | मामूली खरोच और कटाव, हल्के चकत्ते,[8][9] फेफड़ों की सूजन[10] |
थाईलैण्ड में अवस्थिति |
उन्हें ढूंढने के प्रयास, गुफा के भीतर बढ़ते पानी के स्तर से बाधित होता रहा। एक सप्ताह से अधिक समय तक समूह से संपर्क नहीं हो पाया। दुनिया भर में मीडिया कवरेज और सार्वजनिक हित के बीच बचाव प्रयास का संचालन बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ। 2 जुलाई को संकीर्ण मार्गों और दलदली पानी से संघर्ष करने के बाद, ब्रिटिश गोताखोरों ने उन लोगों को जीवित खोज लिया। वे गुफा मुंह से 3.2 किलोमीटर (2.0 मील) के ऊपर एक ऊंचे चट्टान पर थे। बचाव आयोजकों ने चर्चा की कि लड़कों और उनके कोच बुनियादी डाइविंग कौशल सिखा कर उनके शुरुआती बचाव पर काम किया जाये या मानसून के मौसम के खत्म होने पर बाढ़ के पानी के उतरने का इंतजार किया जाये, पर उसमें महीनों का इंतजार करना पडेगा। पंप द्वारा गुफा से पानी निकालने और बारिश रूकने के बाद, बचाव दल ने अगले बारिश के आने से पहले सभी को बाहर निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया, क्यूंकि मौसम विभाग के ११ जुलाई तक भारी बारिश के चेतावनी से गुफा में अतिरिक्त 52 मिमी (2.0 इंच) पानी आने का खतरा हो जाता। 8 जुलाई को चार लड़कों को बचाया गया। 9 जुलाई को, और चार लड़कों को बचाया गया। 10 जुलाई तक, सभी लड़कों को उनके कोच समैत गुफा से सुरक्षित बचा लिया गया।
बचाव अभियान में 1,000 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिनमें थाई नौसेना के सील और स्वयंसेवकों और कई देशों के तकनीकी सहायता दल शामिल थे। 5 जुलाई को बचाव के दौरान गुफा से वापस लौटने के दौरान एक संकीर्ण मार्ग से गुजरते समय ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण 38 वर्षीय पूर्व थाई सील, समन कुनान की मौत हो गई।