Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
तेलेराँ (Charles-Maurice de Talleyrand-Périgord [ʃaʀləmɔʀisdətaljɛʀɑ̃peʀigɔʀ] ; 2 फ़रवरी 1754 - 17 मई 1838) फ्रांस का प्रसिद्ध राजनयिक था। फ्रांस में उत्पन्न अग्रणी चतुर व्यक्तियों में तेलेराँ का स्थान प्रथम पक्ति में आता है। वह क्रान्तिकाल (1788 - 99) में बहुचर्चित प्रमुख व्यक्तित्व था। वह नेपोलियन के राज्य में तथा सम्राट् के आसीन होने पर किसी न किसी पद पर काम करता ही रहा। वह सामन्त वर्ग का था और चर्च का सदस्य भी था। एबे सिकार ने जिस निष्पक्षता से 1789 के पदासीन 134 बिशपों का मूल्यांकन किया है उनमें से केवल 15 को उसने सदाचारी धर्माधिकारियों में गिनाया है और रोहन, ब्रीएन तथा तेलेराँ जैसे बड़े-बड़े धर्माधिकारियों की उसने निन्दा की है। अनेक निष्पक्ष लेखकों ने एबे सिकार के मूल्यांकन से सहमति व्यक्त की।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "तेलेराँ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
तेलेराँ बहुत चतुर और चालाक व्यक्ति था, राजनय का कुशल खिलाड़ी था और परिस्थितियों के अनुसार चालाकी से अपनी स्वामिभक्ति बदल लेता था। वह अवसरवादी राजनय में विश्वास करता था। क्रान्तिकाल में राष्ट्रीय सभा (नेशनल असेम्बली) के निर्माण के बाद जब 19 जून 1789 को पादरियों ने तृतीय स्टेट के साथ मिल जाने का फैसला किया तो आर्क बिशप तेलेराँ ने क्रान्ति को अपने पक्ष में मोड़ने का असफल प्रयास किया। प्रो॰ बालकृष्ण पंजाबी ने लिखा है -
तेलेराँ गुप्त और नाटकीय राजनय में माहिर था। उसका व्यवहार बड़ा नाटकीय और कभी-कभी प्रभावशाली भी होता था। वह पक्का अवसरवादी था और धूर्ततापूर्ण चालाकी के कारण वह लगभग 50 वर्ष तक फ्रांस की राजनीति से सम्बन्धित रहा। क्रान्तिकाल में तेलेरां ने ‘संधोधित चर्च’ का पिता बनना स्वीकार कर लिया और 24 फरवरल, 1791 को उसका तथा अन्य सांविधानिक बिशश्पों का शुद्धि संस्कार बड़े ठाठ-बाट के साथ किया गया। एक राजनयज्ञ और एक आध्यात्मिक अधिकारी गुरु-दोनों ही रूपों में तेलेरां ने अपना राजनयिक कमाल दिखाया। जब 14 जुलाई 1790 को ‘बास्तील के पतन’ की वर्षगांठ मनाई गई तो एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया और तिरंगे लबादे तथा सफेद वस्त्र धारण किए सैंकड़ों पुजारियों ने ‘नए चर्च के पिता’ तेलेरां के साथ धार्मिक गीत गाए। 14 जुलाई 1797 को पुनर्गठित मन्त्रि-परिषद् में तेलेरां ने विदेशमंत्री पद प्राप्त कर एक कुशल राजनयज्ञ के रूप में अपने को प्रतिष्ठित किया।
फ्रांस के महान राजनयज्ञ तेलेरां और फ्रांस के राजनय पर टिप्पणी रते हुए डॉ॰ एम0पी0 राय ने लिखा है-
नेपोलियन महान तेलेरां का प्रशंसक था। आज भी तेलेरां द्वारा लिखित सामग्री का अध्ययन किया जाता है। कुछ लोग तो सफल राजनय और तेलेरां को समानार्थक मानते हैं। फ्रांसीसी राजनय में कभी-कभी बड़प्पन का भी मित्याभाव रहा है। 1972 में प्रशान्त महासागर में अणु प्रशिक्षण के विरुद्ध न्यूजीलैण्ड सरकार द्वारा विरोध जताने तथा फ्रांसीसी जहाजों का बहिष्कार किए जाने के निर्णय पर फ्रांस सरकार ने तुरन्त न्यूजीलैण्ड के विरुद्ध व्यापारिक प्रतिबन्ध की आज्ञा दे दी थी।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.