तेलुगू भाषा
तेलुगू भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। विश्वभर में सबसे ज़्यादा वक्ताओं वाली द्रविड़ भाषा का दर्जा तेलुगु को मिलता है और यह भारत की उन चुनिंदा भाषाओं में शामिल है जिन्हें एक से ज़्यादा राज्यों में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। तेलुगु कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल राज्यों एवं पुदुच्चेरी और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह संघ राज्यक्षेत्रों (केंद्र शासित प्रदेश) में भाषाई अल्पसंख्यक है। तेलुगु भारत की उन ६ भाषाओं में से एक है जिन्हें शास्त्रीय भाषा के दर्जे से नामित और सम्मानित किया गया है।[1][2]
| ||
---|---|---|
जिन देशों में प्रचलित है | भारत | |
कुल बोलनेवाले | ७-७.५ करोड़ | |
विज्ञान वर्गीकरण |
| |
राजभाषा | भारत के आंध्र प्रदेश , तेलंगाना राज्यों में। | |
आइएसओ 639-1: | te | |
आइएसओ 639-2: | (B) tel | (T) |
तेलुगू भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के 8.1 लाख वक्ताओं के साथ, तेलुगु भारत की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा[3] और एथनोलौग की विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं की सूची[4] के अनुसार तेलुगु पंद्रहवें स्थान पर है। तेलुगु भारतीय गणतंत्र की २२ अनुसूचित भाषाओं में से एक है।[5] यह संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा भी है, जहां एक बड़ा तेलुगू भाषी समुदाय है।[6] तेलुगु भाषा में लगभग 10,000 पूर्व-औपनिवेशिक शिलालेख मौजूद हैं।[7]