![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fd/Kyzyl_orkhon_inscription.jpg/640px-Kyzyl_orkhon_inscription.jpg&w=640&q=50)
तूवी भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
तूवी भाषा (तूवी: тыва дыл, तूवा द्यिल; अंग्रेज़ी: Tuvan) रूस के तूवा गणराज्य में बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। इसके मातृभाषी तूवा के आलावा चीन, मंगोलिया और रूस के अन्य भागों में भी पाए जाते हैं। इसे मातृभाषा बोलने वालों की संख्या लगभग २.५ लाख अनुमानित की गई है। हालांकि यह एक तुर्की भाषा है, इसमें मंगोल, तिब्बती और रूसी भाषाओं का काफ़ी प्रभाव भी दिखता है। अलग तूवी समुदायों में इसकी अलग-अलग उपभाषाएँ बोली जाती हैं।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fd/Kyzyl_orkhon_inscription.jpg/320px-Kyzyl_orkhon_inscription.jpg)