![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e9/2018_Cumhurba%25C5%259Fkanl%25C4%25B1%25C4%259F%25C4%25B1_Se%25C3%25A7imleri.png/640px-2018_Cumhurba%25C5%259Fkanl%25C4%25B1%25C4%259F%25C4%25B1_Se%25C3%25A7imleri.png&w=640&q=50)
तुर्की आम चुनाव, 2018
2018 तुर्की में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव / From Wikipedia, the free encyclopedia
तुर्की आम चुनाव, 2018: तुर्की में नये राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के लिए 24 जून को मतदान हो गया है। यह चुनाव पिछले डेढ़ दशक से तुर्की में शासन कर रहे श्री रेसेप तैयप एर्दोगन और उनकी इस्लामवादी पार्टी एके के लिए बड़ी चुनौती है। संसदीय चुनाव तुर्की के ग्रैंड नेशनल असेंबली में संसद के 600 सदस्यों को चुनने के लिए हुए हैं। श्री एर्दोगन ने निर्धारित समय से पहले इस वर्ष अप्रैल में चुनाव का एलान करके विपक्ष को हैरान कर दिया था। यह चुनाव अगले वर्ष नवंबर में होना था। उन्होंने तर्क दिया था कि आर्थिक चुनौतियों और सीरिया से युद्ध का सामना करने के लिए राष्ट्रपति की पर्याप्त शक्ति की आवश्यकता के मद्देनजर चुनाव कराना आवश्यक है।.[1][2] .[3] गौरतलब है कि 15 वर्ष से एर्दोगन सत्ता पर काबिज हैं. तुर्की के मतदाताओं ने पहली बार राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव में मतदान किया है. एर्दोआन अपनी सत्तारूढ़ जस्टिस ऐंड डेवलपमेंट पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत की उम्मीए लगाए बैठे थे। तुर्की में जुलाई 2016 तख्ता पटल के विफल प्रयास के बाद से आपातकाल लागू है। श्री एर्दोगन ने तख्ता पलट के प्रयास के पीछे अमेरिका में रह रहे मुस्लिम मैलबी फतेहमुल्ला गुलेन का हाथ होने का अारोप लगाया था और देश में उसके समर्थकों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया था।
![]() |
यह लेख इस श्रृंखला का हिस्सा है तुर्की आम चुनाव, 2018 | |||
---|---|---|---|---|
रविवार, 24 जून 2018
मतदान · निर्वाचन प्रणाली | ||||
राष्ट्रपति चुनाव | ||||
पार्टी | उम्मीदवार | % | ||
एकेपी | रजब तैयब इरदुगान | 52.59 | ||
सीएचपी | मुहर्रम इंस | 30.64 | ||
एचडीपी | सेलहत्तीन देमिर्तस | 8.40 | ||
आईवीआई पार्टी | मेरल अक्सेनेर | 7.29 | ||
सादेत | तेमेल करामोल्लाओग्लो | 0.89 | ||
वतन | दोगु दुगो पेरिंसक | 0.20 | ||
![]() तुर्की प्रांतों के अनुसार परिणाम इरदुगान (63) इंस (8) देमिर्तस (10) | ||||
संसदीय चुनाव | ||||
सभी 600 सीटें ग्रैंड नेशनल असेंबली आउटगोइंग सदस्य · तुर्की की 27 वीं संसद सदस्य चुने गए | ||||
गठबंधन/पार्टी | वोट | % | MPs | |
पीपुल्स ऑल | 26,897,275 | 53.66 | 344 | |
नेशन ऑल | 17,010,203 | 33.94 | 189 | |
एचडीपी | 5,865,664 | 11.70 | 67 | |
अन्य | 352,258 | 0.70 | 0 | |
कुल | 600 | |||
![]() सांसद प्रति आवंटित तुर्की के प्रांत | ||||
![]() प्रत्येक प्रांत में बहुमत के वोट के परिणाम एकेपी, सीएचपी, एचडीपी | ||||
स्रोत: अनडोलू एंजेसी | ||||
तुर्की आम चुनाव, नवंबर 2015← तुर्की चुनाव, नवंबर 2015 |
श्री एर्दोगन अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुहर्रम इंस को भारी अंतर से हराने में कामयाब रहे। एर्दोगन को 52.5 फीसद और इंस को 31.5 फीसद वोट मिले। पहले दौर की मतगणना के बाद ही उनको विजेता घोषित कर दिया गया और दूसरे दौर की नौबत ही नहीं आई।[4]