Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त (तुर्कमेनी: Türkmenistanyň welaýatlary, तुअर्कमेनिस्तानिन विलायत्लरी) तुर्कमेनिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह तुर्कमेनिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन बाल्क़ान प्रान्त का औपचारिक नाम 'बाल्क़ान विलायती' (Balkan welaýaty) है। हर प्रान्त के मुख्य प्रशासनिक अध्यक्ष को 'हाकिम' कहा जाता है और उसकी नियुक्ति तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति करते हैं।[1]
तुर्कमेनिस्तान को पाँच प्रान्तों (welayatlar) और एक राजधानी शहरी ज़िले (şäher) में बांटा गया है:
प्रान्त | आइसो ३१६६-२ नाम | प्रान्तीय राजधानी | क्षेत्रफल[2] | आबादी (सन् २००१)[3] | नक़्शा में संख्यांक |
---|---|---|---|---|---|
अश्क़ाबाद (Aşgabat) | TM-S | अश्क़ाबाद (Aşgabat) | २६० किमी२ | ७,३०,००० | |
आख़ाल प्रान्त (Ahal) | TM-A | आनेउ (Änew) | ९७,२६० किमी२ | ७,८५,८०० | १ |
बलक़ान प्रान्त (Balkan) | TM-B | बलक़ानाबात (Balkanabat) | १,३९,३०० किमी२ | ४,७९,५०० | २ |
दाशोग़ुज़ प्रान्त (Daşoguz) | TM-D | दाशोग़ुज़ (Daşoguz) | ७३,४०० किमी२ | ११,९६,७०० | ३ |
लेबाप प्रान्त (Lebap) | TM-L | तुर्कमेनाबात (Türkmenabat) | ९३,७०० किमी२ | ११,६०,३०० | ४ |
मरी प्रान्त (Mary) | TM-M | मरी (Mary) | ८७,२०० किमी२ | १२,८७,७०० | ५ |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.