![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Tujia_women.jpg/640px-Tujia_women.jpg&w=640&q=50)
तुजिया लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
तुजिया चीन के एक अल्पसंख्यक समुदाय का नाम है। चीन में इनकी आबादी लगभग ८० लाख की है और यह चीन का छठा सब से बड़ा अल्पसंख्यक गुट है। यह वूलिंग पर्वतों के वासी हैं, जो हूनान, हुबेई और गुइझोऊ प्रान्तों और चोंगकिंग ज़िले की सीमाओं पर विस्तृत हैं। इनकी अपनी एक तिब्बती और बर्मी से सम्बंधित तुजिया भाषा है जिसमें यह अपने समुदाय को 'बिज़िका' बुलाते हैं, जिसका अर्थ 'मूल निवासी' है। चीनी लोग इन्हें 'तुजिया' (चीनी: 土家族) बुलाते हैं जिसका मतलब 'स्थानीय लोग' (अंग्रेज़ी में 'लोकल') होता है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Tujia_women.jpg/640px-Tujia_women.jpg)