![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b5/Teen_murti_bhawan_22.jpg/640px-Teen_murti_bhawan_22.jpg&w=640&q=50)
तीन मूर्ति भवन
From Wikipedia, the free encyclopedia
तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का आवास था। उनके बाद में उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। उनके जीवन की झलक आज भी यहाँ उनके छाया-चित्रों में देखी जा सकती है। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान एवं एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी का गुलाब चुना करते थे।[1] यहाँ हर शाम ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का आयोजन भी होता है ट्रिस्ट विद डेस्टिनी जिसमें उनके जीवन और स्वतंत्रता के इतिहास के बारे में बताया जाता है।[2][3] नेहरु जी के जीवन से संबंधित बहुत सी वस्तुएं यहां संरक्षित रखी हुई हैं। इतिहास के साक्षी बहुत से समाचार पत्र, जिनमें ऐतिहासिक समाचार छपे हैं, उनकी प्रतियां, या छायाचित्र भी यहां सुरक्षित हैं। इन सबके साथ ही पंडित नेहरू को मिला भारत रत्न भी प्रदर्शन के लिए रखा हुआ है।
तीन मूर्ति भवन | |
---|---|
पूर्व-प्रधान-मंत्री आवास, भारत | |
![]() भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का आवास | |
पूर्व नाम | फ़्लैग-स्टाफ़ हाउस |
सामान्य विवरण | |
वास्तुकला शैली | ऑस्ट्योर क्लासिक स्टाइल |
स्थान | तीन मूर्ति मार्ग, |
पता | नई दिल्ली, भारत |
निर्देशांक | 28.602608°N 77.198774°E / 28.602608; 77.198774 |
निर्माण सम्पन्न | १९३० |
पुनर्निर्माण | १९४८ |
स्वामित्व | भारत सरकार |
प्राविधिक विवरण | |
गृहमूल | २ |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | रॉबर्ट टोर रसल |