तिऔ नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
तिऔ नदी (Tiau River) या तिओ नदी (Tio river) भारत के मिज़ोरम व मणिपुर राज्यों और म्यानमार में बहने वाली एक नदी है। यह तुइपुइ नदी की उपनदी है (जिसे छिमतुइपुइ नदी और कलादान नदी के नामों से भी जाना जाता है)। नदी का कुल मार्ग 159 किमी है, जिसका कुछ भाग भारत-म्यानमार की अंतर्राष्ट्रीय सीमा निर्धारित करता है। तिऔ नदी मिज़ोरम के चम्फाई ज़िले के खुअंगफाह ग्राम के समीप उत्पन्न होती है और भारत-म्यानमार सीमा पर छिमतुइपुइ नदी में विलय हो जाती है। सीमा पर ज़ोखाव्थर गाँव भारत में स्थित है और नदी के पार म्यानमार का तियो खौमौइ गाँव है।[1]