ताजमहल पैलेस एंड टॉवर
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुंबई की कोलाबा नामक जगह पर स्थित ताज महल पैलेस होटल पांच सितारा होटल है जो कि गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास है। ‘ताज होटल, रिसॉर्ट्स एंड पैलेस’ का एक हिस्सा, यह इमारत इस समूह की प्रमुख संपत्ति मानी जाती है, जिसमे ५६० कमरे एवं ४४ सुइट्स हैं।
सामान्य तथ्य होटल- तथ्य एवं सांख्यिकी, Location ...
ताजमहल पैलेस एवं टावर | |
ताजमहल पैलेस | |
होटल- तथ्य एवं सांख्यिकी | |
---|---|
Location | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
उद्घाटन तिथि | १६ दिसंबर, १९०३ |
वास्तुकार | सीताराम खांडेराव वैद्य, एवं डी.एन.मिर्ज़ा |
रेस्तरांओं की संख्या | ११ |
कक्षों की संख्या | ५६५ |
श्रेणियों की संख्या | ४६ |
बंद करें
ताज महल होटल ११६ साल पुरानी इमारत है। मुंबई की पहचान बन चुकी इस इमारत में महानगर के अमीर और संभ्रांत लोग आते-जाते रहते हैं। विदेशी पर्यटकों में भी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास स्थित ताज महल होटल काफ़ी लोकप्रिय है। ताज महल होटल से समुद्र का दृश्य दिखाई देता है। २६ नवम्बर २००८ मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी के समय यह होटल लगभग ६० घंटों तक आतंकवादियों ने अपने कब्ज़े में कर रखा था।