![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/81/Thanjavur_2.jpg/640px-Thanjavur_2.jpg&w=640&q=50)
तंजावूर
तमिलनाडु राज्य का एक एतिहासिक नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्य प्रयोगों के लिए, तंजौर (बहुविकल्पी) देखें।
तंजावूर (Thanjavur) या तंजौर (Tanjore) भारत के तमिल नाडु राज्य के पूर्वी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह तंजावूर ज़िले का मुख्यालय भी है। कावेरी के उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में होने के कारण इसे दक्षिण में "चावल का कटोरा" के नाम से भी जाना जाता हैं। 850 ई. में चोल वंश ने मुथरयार प्रमुखों को पराजित करके तंजावर पर अधिकार किया और इसे अपने राज्य की राजधानी बनाया। चोल वंश ने 400 वर्ष से भी अधिक समय तक तमिलनाडु पर राज किया। इस दौरान तंजावुर ने बहुत उन्नति की। इसके बाद नायक और मराठों ने यहां शासन किया। वे कला और संस्कृति के प्रशंसक थे। कला के प्रति उनका लगाव को उनके द्वारा बनवाई गई उत्कृष्ट इमारतों से साफ झलकता है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य तंजावूर Thanjavurதஞ்சாவூர்तंजौर, देश ...
तंजावूर Thanjavur தஞ்சாவூர் तंजौर | |
---|---|
![]() तंजावूर के दृश्य: मध्य में मन्दिर स्तम्भ, मराठा महल, धान के खेत | |
निर्देशांक: 10.79°N 79.14°E / 10.79; 79.14 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | तंजावूर ज़िला |
शासन | |
• प्रणाली | नगरपालिका |
• सभा | तंजावूर नगरपालिका |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 128.02 किमी2 (49.43 वर्गमील) |
ऊँचाई | 88 मी (289 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,90,724 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 6130XX |
दूरभाष कोड | 04362 |
वाहन पंजीकरण | TN-49 |
बंद करें