![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/36/India_Rajasthan_location_map.svg/langhi-640px-India_Rajasthan_location_map.svg.png&w=640&q=50)
डीडवाना
From Wikipedia, the free encyclopedia
डीडवाना भारत के राजस्थान राज्य के डीडवाना-कुचामन जिले का एक शहर है एवं ज़िला मुख्यालय है।[1][2]
सामान्य तथ्य डीडवाना Didwana, देश ...
डीडवाना Didwana | |
---|---|
![]() डीडवाना का दृश्य | |
निर्देशांक: 27.40°N 74.57°E / 27.40; 74.57 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | राजस्थान |
जिला | डीडवाना-कुचामन |
ऊँचाई | 336 मी (1,102 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 53,749 |
भाषा | |
• प्रचलित | राजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 341303 |
दूरभाष कूट | 01580 |
वाहन पंजीकरण | RJ-37 |
लिंगानुपात | 980/1000 स्त्री/पुरुष |
वेबसाइट | www |
बंद करें
राजस्थान के मारवाड़ का 'सिंहद्वार' एवं शेखावाटी का 'तोरण द्वार', आभानगरी व उपकाशी के नाम से प्रसिद्ध डीडवाना खारे पानी की डीडवाना झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है। वर्तमान में यह नगर डीडवाना-कुचामन जिले का जिला मुख्यालय है, जिसके अंतर्गत 8 तहसीले डीडवाना, लाडनूं, कुचामन , नावां, मकराना, मौलासर , छोटी खाटू एवं
परबतसर आती है। यह नगर मारवाड़,शेखावाटी एवं बीकानेर रियासतों की संगम स्थली भी रहा है। यही कारण है कि यहां के निवासियों की भाषा, रीति रिवाजों आदि पर तीनों देशी रियासतों का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलता हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार शहर की जनसंख्या 53328 जो कि जिले में चौथे स्थान पर है।