डिग्रस
भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
डिग्रस (अंग्रेजी: Digras) भारत के महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित एक गांव (ग्रामपंचायत) हैं ।[1] देवी कालिंका को समर्पित डिग्रस को मराठी में देवीचे डिग्रस के नाम से जाना जाता है। चूंकि यह कालिंका देवी मंदिर के गांव में स्थित है, इसलिए गांव कासार समाज में बहुत प्रसिद्ध है। कासार समाज कालिंका देवी को अपनी रक्षा देवता मानते है। कालिंका देवी यात्रा के दौरान, देवी कालिंका देवी और उनकी चार बहन देविओं का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।[2] डिग्रस राज्य की राजधानी मुंबई से 451 किमी और शीतकालीन राजधानी नागपुर (नांदेड़, यवतमाल, वर्धा के रास्ते) से 458 किमी दूर है।
सामान्य तथ्य डिग्रस, देश ...
डिग्रस | |
---|---|
गाँव | |
बाएं ऊपर से दक्षिणावर्त: कालिंका देवी मंदिर, गोदावरी नदी के नज़ारे, डिग्रस रोड, जिला परिषद प्राथमिक शाला डिग्रस, गोदावरी नदी कालिंका हॉल से, डिग्रस खतगवाहन रोड | |
उपनाम: देवीचे डिग्रस (हिंदी: देवी का डिग्रस) | |
देश | भारत |
राज्य | महाराष्ट्र |
प्रदेश | मराठवाड़ा |
विभाग | औरंगाबाद |
जिला | बीड जिला |
तहसील | परली वैजनाथ |
पोस्ट | पोहनेर[3][4] |
शासन | |
• प्रणाली | ग्रामपंचायत |
• सभा | डिग्रस ग्रामपंचायत |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4.12 किमी2 (1.59 वर्गमील) |
ऊँचाई | 463 मी (1,519 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,106[5] |
वासीनाम | डिग्रसकर |
भाषा | |
• अधिकृत | मराठी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
पिन कोड | 431128 |
दूरभाष कोड | +91-02446 |
वाहन पंजीकरण | Mh-44 (अंबाजोगाई) MH-23 (बीड) |
बंद करें