डायमण्ड हार्बर (Diamond Harbour) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण २४ परगना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह हुगली नदी के मुहाने के समीप बसा है, यहाँ पर ही यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। यह छोटा सा नगर सप्ताहांत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन जाता है। यहाँ ब्रिटिश राज के समय का एक विशाल पत्तन (बंदरगाह) बना है।[1][2]

सामान्य तथ्य डायमण्ड हार्बर Diamond Harbourডায়মন্ড হারবার, देश ...
डायमण्ड हार्बर
Diamond Harbour
ডায়মন্ড হারবার
Thumb
डायमण्ड हार्बर
Thumb
डायमण्ड हार्बर
डायमण्ड हार्बर
पश्चिम बंगाल में स्थिति
निर्देशांक: 22.19°N 88.19°E / 22.19; 88.19
देश भारत
प्रान्तपश्चिम बंगाल
ज़िलादक्षिण २४ परगना ज़िला
ऊँचाई8 मी (26 फीट)
जनसंख्या (2011)
  कुल41,802
भाषाएँ
  प्रचलितबंगाली
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड743331
दूरभाष कोड+91-3174
वाहन पंजीकरणWB-19 से WB-22, WB-95 से WB-99
बंद करें

विवरण

30 मील लंबे रेलमार्ग द्वारा यह कोलकाता से जुड़ा है। यहाँ से दक्षिण में चिंगड़ाखाली (চিংড়াখালী) नामक किला है जिसमें भारी तोपें रखी हुई हैं। पहले यह ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाजों के रुकने का प्रमुख स्थान था और अब भी यहाँ जहाज और स्टीमर आते हैं। डायमंड हार्बर दक्षिण चौबीस परगना जिले का उपमंडल भी है। इस उपमंडल का क्षेत्रफल 1,283 वर्ग मील है, जिसमें से 907 वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरबन है। उपमंडल के दक्षिण में अर्धनिर्मित भूभाग है जिसमें अरुद्ध नदमुख द्वारा गंगा नदी समुद्र में जाने का मार्ग पाती है। इस उपमंडल में 1,575 गाँव हैं, केवल डायमंड हारबर ही एकमात्र नगर है। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट यहां जेटियों के लिए एक कार्गो टर्मिनल इमारत बनाने के लिए योजनाबद्ध है।[3]

जनसांख्यिकी

2001 के अनुसार  भारत जनगणना के अनुसार,[4] डायमंड हार्बर की कुल जनसंख्या 37,238 है। इसमें से 51% पुरुष एवं 49% महिलाएं हैं। डायमंड हार्बर की साक्षरता दर 72% है, जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से कहीं अधिक है। यहां की कुल जनसंख्या का 10% भाग 10 वर्ष से छोटे बच्चों का है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.