टोरोंटो
From Wikipedia, the free encyclopedia
टोरोंटो (Toronto; /təˈrɒntoʊ/)[7][8][9] कैनेडियन प्रांत ओंटेरियो की राजधानी है। 2016 में 27,31,571 की आबादी के साथ,[10] यह कनाडा का सबसे आबाद शहर है और उत्तर अमेरिका का चौथा सबसे आबाद शहर है। यह शहर 'गोल्डन हॉर्सशू' ढेर का केंद्र है।[11] जबकि ग्रेटर टोरोंटो की आबादी 2016 में 64,17,516 थी। टोरोंटो व्यापार, वित्त, कला और संस्कृति का एक अहम केंद्र है और इसे दुनिया के सबसे बहुसांस्कृतिक एवं कॉस्मोपॉलिटन शहरों में से एक का दर्जा दिया गया है।[12][13][14]
टोरोंटो | |||||
---|---|---|---|---|---|
शहर (प्रथम टीयर) | |||||
City of Toronto | |||||
| |||||
ध्येय: विविधता हमारी शक्ति[1][2] | |||||
राष्ट्र | कनाडा | ||||
प्रांत | ओंटेरियो | ||||
बस्ती | 1750 (फोर्ट रूले के रूप में)[3] | ||||
स्थापित | 17 अगस्त 1793 (यॉर्क के रूप में) | ||||
निगमित | 6 मार्च 1834 (टोरोंटो के रूप में) | ||||
एकीकृत | 1 जनवरी 1998 (टोरोंटो नगर के रूप में) | ||||
शासन | |||||
• प्रणाली | प्रथम टीयर नगर पालिका और महापौर-सभा प्रणाली | ||||
• महापौर | जॉन टोरी | ||||
क्षेत्र | 630.20 किमी2 (243.32 वर्गमील) | ||||
• नगरीय | 1792.99 किमी2 (692.28 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 5905.71 किमी2 (2,280.21 वर्गमील) | ||||
ऊँचाई | 76.5 मी (251.0 फीट) | ||||
जनसंख्या (2016 जनगणना)[4] | |||||
• शहर | 27,31,571 (प्रथम) | ||||
• घनत्व | 4334.4 किमी2 (11,226 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 5,429,524[5] | ||||
• ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र (मेट्रो) | 64,17,516 (प्रथम) | ||||
• क्षेत्र | 92,45,438 | ||||
वासीनाम | टोरोंटोनियन | ||||
समय मण्डल | EST (यूटीसी−5) | ||||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EDT (यूटीसी−4) | ||||
GDP (टोरोंटो जनगणना महानगरीय क्षेत्र) | CA$385.1 billion (2016)[6] | ||||
GDP per capita (Toronto CMA) | CA$57,004 (2016) |
10,000 वर्षों से ज़्यादा के लिए टोरोंटो क्षेत्र के पठार में पहले स्वदेशी लोग बसते थे जहाँ नदियाँ, गहरी घाटियाँ, और शहरी जंगल मौजूद हैं।[15] जब मिसिसौगा जाति ने ब्रिटिश सरकार को अपनी ज़मीन सौंप दी, ब्रिटिश ने सन् 1793 में यॉर्क नामक शहर को बसाया और इसे अपर कनाडा की राजधानी बना दी।[16] 1812 के युद्ध के समय, यॉर्क के युद्ध के दौरान इस शहर को अमेरिकी सेना के हमले के चलते काफी नुकसान हुआ।[17] यॉर्क के नाम को बदल दिया गया और 1834 में टोरोंटो नगर के रूप में निगमित कर दिया गया। बाद में 1867 में कैनेडियन कंफेडेरशन के ओंटेरियो प्रांत की राजधानी बना दिया गया।[18] राज्य-हरण और मिश्रण के ज़रिए शहर की सीमा को 630.2 कि॰मी2 (243.3 वर्ग मील) के इसके वर्तमान क्षेत्र तक इतिहास के दौरान काफी बढ़ाया गया है।
टोरोंटो संगीत,[19] थिएटर,[20], फिल्म निर्माण,[21], और टीवी शो के निर्माण[22] के लिए एक मुख्य स्थल है। यह कनाडा के मुख्य राष्ट्रीय ब्रॉडकास्ट नेटवर्क्स और मीडिया आउटलेट्स का मुख्यालय भी है।[23] इसके कई सांस्कृतिक संस्थान हर साल करीब 4 करोड़ लोगों को आकर्षित करता है।[24][25] टोरोंटो को इसकी ऊँची इमारतों के लिए जाना जाता है,[26] खासकर कि CN टावर, जो पश्चिमी गोलार्द्ध का सबसे ऊँची इमारत है।[27]
टोरोंटो शेयर बाजार, और कनाडा के पाँच सबसे बड़े बैंकों के मुख्यालय यहीं स्थित हैं। इस शहर की अर्थव्यवस्था को इसकी प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएँ, विज्ञान, शिक्षा, कला, पहनावा, पार्यावारणिक नवाचार, भोजन, और पर्यटन, काफी बढ़ावा देते हैं।[28][29][30]