टॉयलेट सीट
From Wikipedia, the free encyclopedia
टॉयलेट सीट, टॉयलेट का वह भाग है जिस पर नितम्ब रखकर बैठकर मल त्याग का कार्य किया जाता है। यह प्रायः कब्जे (हिंज) से जुड़ा होता है। यह फ्लश टाइप के टॉयलेट और सूखे टॉयलेट दोनों में लगा हो सकता है। यह प्रायः उर्ध्वाधर स्थिति में रहता है और जब प्रयोग करना होता है तो इसे क्षैतिज स्थिति में लाकर इसपर बैठा जाता है। शौच कर लेने के बाद फ्लश करके या तो सीट को उर्ध्वाधर कर दिया जाता है या इसे क्षैतिज छोड़ते हुए इस पर 'ठक्कन' लगा दिया जाता है। कहीं कहीं ढक्कन नहीं होता।