टायलर पेरी
From Wikipedia, the free encyclopedia
टायलर पेरी (अंग्रेजी़:Tyler Perry) (जन्म एमिट पेरी जूनियर, 13 सितंबर, 1969) एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता,और नाटककार हैं। [1] वह माबेल "मैडी" सीमन्स (Mabel "Madea" Simmons) के निर्माता और कलाकार है,जिसमेंं मैडी एक कठोर चरित्र वाली बुजुर्ग महिला,सीमन्स उसके भाई तथा ब्रायन उसके भतीजे हैं। [2][3][4] पेरी ने 1990 और 2000 के दशक के प्रारंभ में कई मंचीय नाटक लिखे और निर्मित किए। उन्होंने कई टेलीविजन श्रृंखलाओं का भी निर्माण किया। जिसमें टायलर पेरी हाउस ऑफ पायने 2006 से 2012 तक अमेरिकन टीवी चैनल, टीबीएस पर आठ सीज़न तक चली। 2011 में फ़ोर्ब्स ने उन्हें मनोरंजन में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया। मई 2010 और मई 2011 के बीच उन्होंने US$130 मिलियन कमाए। [5] 2012 में पेरी ने ओपरा विन्फ्रे और उसके ओपरा विन्फ्रे नेटवर्क (OWN) के साथ एक विशेष बहु-वर्षीय साझेदारी की।
टायलर पेरी | |
---|---|
2016 में बू!ए मैडी हैलोवीन के लिए साक्षात्कार देते पेरी | |
जन्म |
एमिट पेरी जूनियर 13 सितम्बर 1969 (1969-09-13) (आयु 54) न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना, यू.एस. |
पेशा |
|
कार्यकाल | 1992–वर्तमान |
साथी | गेलिला बेकेले(2009–2020) |
बच्चे | 1 |
वेबसाइट tylerperry |