टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स (अंग्रेज़ी: Terminator: The Sarah Connor Chronicles) एक अमरीकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित टेलीविजन शृंखला है जिसका प्रसारण फॉक्स पर किया गया था। इस शृंखला का निर्माण २०एथ सेंचुरी फॉक्स, वॉर्नर ब्रॉस। टेलीविजन व सि२ पिक्चर्स द्वारा किया गया था। यह टर्मिनेटर फ़िल्म शृंखला पर आधारित है। यह टर्मिनेटर २: जजमेंट डे की घटनाओं के बाद सराह और जॉन कॉनर के जीवन पर आधारित है। शृंखला का प्रसारण रविवार, १२ जनवरी २००८ को अमरीकी टेलीविजन नेटवर्क फॉक्स पर शुरू किया गया था।
टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स | |
---|---|
शैली | काल्पनिक विज्ञान |
निर्माता | जोश फ्रीडमैन |
अभिनीत |
लीना हेडी थोमस डेकर समर गलाऊ ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन गैरेट डिलाहंट शिरले मैनसन लेवेन रामबिन रिचर्ड टी जोन्स |
थीम संगीतकार | ब्रैड फिडेल (टर्मिनेटर थीम) |
संगीतकार | बियर मैककरेरी |
उद्गम देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एं) | अंग्रेज़ी |
सीजन कि संख्या | 2 |
एपिसोड कि संख्या | 31 |
उत्पादन | |
प्रसारण अवधि | 43 मिनट (लगभग) |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | फॉक्स |
प्रकाशित |
जनवरी 13, 2008 (2008-01-13) – अप्रैल 10, 2009 (2009-04-10) |
संबंधित |
शो की शुरुआत बिच मौसम में की गई और यह जनवरी से मार्च २००८ के बिच केवल नौ एपिसोडों तक ही चला। यह २००७-०८ की उच्च रेटिंग वाला नया टेलीविजन प्रकरण बन गया[1] और इसे दूसरे प्रकरण के लिए पुनः चालू किया गया[2] जिसका प्रसारण ८ सितंबर २००८ को शुरू हुआ और १० अप्रैल २००९ को खतम। १८ मई १००९ को प्रशंसकों के प्रयासों के बावजूद[3] फॉक्स इंटरटेनमेंट के अध्यक्ष केविन रिली ने यह घोषणा की कि तिसरा प्रकरण निर्मित नहीं किया जाएगा।[4][5]
२२ फ़रवरी २०११ को सायफाय चैनल ने इसके ३१ एपिसोडों के प्रसारण अधिकार खरीद लिए और ७ अप्रैल २०११ को इसका पुनः प्रसारण शुरू किया।[6]