झारखण्ड सरकार
From Wikipedia, the free encyclopedia
झारखण्ड सरकार भारतीय राज्य झारखण्ड और उसके 24 जिलों का सर्वोच्च शासी प्राधिकरण है। इसमें झारखण्ड के राज्यपाल के नेतृत्व में एक कार्यकारी, एक न्यायपालिका और एक विधायी शाखा शामिल है।
सामान्य तथ्य राजधानी, विधान शाखा ...
राजधानी | राँची |
---|---|
विधान शाखा | |
विधानसभा | |
विधानसभा अध्यक्ष | रवीन्द्र नाथ महतो (झामुमो) |
विधान सभा में सदस्यों की संख्या | 81 |
कार्यकारिणी शाखा | |
राज्यपाल | सीपी राधाकृष्णन |
मुख्यमन्त्री | चम्पई सोरेन, (झामुमो) |
मुख्य सचिव | लालबियाकट्लुआंगा खियांग्ते, आईएएस |
न्यायपालिका | |
उच्च न्यायालय | झारखण्ड उच्च न्यायालय |
मुख्य न्यायधीश | श्री चन्द्रशेखर |
बंद करें
भारत के अन्य राज्यों की तरह, झारखण्ड राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है, जिसे केन्द्र सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। राज्यपाल का पद काफी हद तक औपचारिक होता है। मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है और उसके पास अधिकांश कार्यकारी शक्तियां निहित होती हैं। राँची झारखण्ड की राजधानी है, और यहां विधानसभा और सचिवालय हैं। रांची में स्थित झारखण्ड उच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार पूरे राज्य पर है।[1]
झारखण्ड की वर्तमान विधानसभा एक सदनीय है, जिसमें 81 विधानसभा सदस्य शामिल हैं। इसका कार्यकाल पाँच वर्ष है, जब तक कि इसे पहले भंग न किया जाए।[2]