झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
झारखण्ड के मुख्यमंत्री भारतीय राज्य झारखण्ड के मुख्य कार्यकारी होते हैं। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल एक राज्य का कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्य के राज्यपाल आमतौर पर बहुमत वाली दल (या गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है, जिसकी मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। विधानसभा के विश्वास को देखते हुए, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है और यह किसी कार्यकाल सीमा के अधीन नहीं है।
मुख्यमंत्री, झारखण्ड | |
---|---|
नियुक्तिकर्ता | झारखण्ड सरकार |
उद्घाटक धारक | बाबूलाल मरांडी |
गठन | 15 नवम्बर 2000 (&0000000736538400.00000023 वर्ष, 124 दिन) |
झारखण्ड पूर्वी भारत का एक राज्य है जिसकी स्थापना 15 नवम्बर 2000 को हुई थी और इसके प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार थे। चंपई सोरेन झारखण्ड वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।[1]