![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/2006-07-06_Crash_Zildjian_14.jpg/640px-2006-07-06_Crash_Zildjian_14.jpg&w=640&q=50)
झांझ
यह एक वाद्य यन्त्र है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
झांझ (अंग्रेज़ी: cymbal) एक वाद्य यन्त्र है। गोलाकार समतल या उत्तलाकार धातु की तश्तरी जैसा ताल वाद्य, जिसे ढोल बजाने की लकड़ी से या इसके जोड़े को एक-दूसरे से रगड़ते हुए टकराकर बजाया जाता है। तांबे, कलई (टीन) और कभी-कभी जस्ते के मिश्रण से बने दो चक्राकार चपटे टुकड़ों के मध्य भाग में छेद होता है। मध्य भाग के गड्ढे के छेद में डोरी लगी रहती है। डोरी में लगे कपड़ों के गुटकों को हाथ में पकड़कर परस्पर आघात करके वादन किया जाता है। यह गायन व नृत्य के साथ बजायी जाती है। यह प्रसिद्ध लोकवाद्य हॅ। कुछ क्षेत्रों में इसे करताल भी कहते हैं। हालांकि करताल तत, काँसा अथवा पीतलनिर्मित झाँझ का एक छोटा संस्करण है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/2006-07-06_Crash_Zildjian_14.jpg/640px-2006-07-06_Crash_Zildjian_14.jpg)