Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जॉहान मार्टिन स्कैलियेर (जर्मन: Johann Martin Schleyer) (१८ जुलाई १८३१ - १६ अगस्त १९१२) एक जर्मन रोमन कैथलिक पादरी थे जिन्होंने वोलापूक नामक कृत्रिम भाषा का निर्माण किया था। उनका आधिकारिक नाम "मार्टिन स्कैलियेर" था; जॉहान नाम उन्होंने अपने धर्मपिता के सम्मान में अपने नाम के आगे जोड़ा था।
उनका जन्म ओबेरलौडा (बाडन) में हुआ था। उनके स्वयं के प्रतिवेदन के अनुसार, एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा बनाने का विचार उन्हें अपने एक यजमान (पैरिशनर) के साथ वार्ता के दौरान आया। उनका यह यजमान एक कम-पढ़ालिखा जर्मन किसान था जिसका बेटा अमेरिका चला गया था और वह अपने पुत्र तक अपना पत्र नहीं पहुँचा सकता था क्योंकि अमेरिकी डाक सेवा वाले उस किसान की लिखाई नहीं समझ सकते थे।
जॉहान मार्टिन स्कैलियेर से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.