जैन लाल मंदिर, दिल्ली
From Wikipedia, the free encyclopedia
दिल्ली का सबसे पुराना जैन मंदिर लाल किला और चांदनी चौक के सामने स्थित है। इसका निर्माण 1526 में हुआ था[1]। वर्तमान में इसकी इमारत लाल पत्थरों की बनी है। इसलिए यह लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई मंदिर हैं लेकिन सबसे प्रमुख मंदिर भगवान महावीर का है जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। यहां जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा भी स्थापित है। जैन धर्म के अनुयायियों के बीच यह स्थान बहुत लोकप्रिय है। यहां का शांत वातावरण लोगों का अपनी ओर खींचता है।
सामान्य तथ्य श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
त्यौहार | महावीर जयंती |
अवस्थिति जानकारी | |
राज्य | दिल्ली |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 28°39′20.8″N 77°14′10.6″E |
वास्तु विवरण | |
निर्माण पूर्ण | १५२६ |
बंद करें
मुगल साम्राज्य में मंदिरों के शिखर बनाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए इस मंदिर का कोई औपचारिक शिखर नहीं था।[2] बाद में स्वतंत्रता प्राप्ति उपरांत इस मंदिर का पुनरोद्धार हुआ।