जेसिका मेर
अंतरिक्ष यात्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
जेसिका उलरिका मेर (IPA: /mɪər/; m-eer; जन्म 1 जुलाई, 1977) नासा के अंतरिक्ष यात्री, समुद्री जीवविज्ञानी और शरीरक्रिया विज्ञानी हैं। वह पहले ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में तुलनात्मक शरीरक्रिया विज्ञान में पोस्टडॉक्टरल शोध के बाद हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल, बोस्टन में एनेस्थीसिया के सहायक प्रोफेसर थे। [1][2] जून 2013 में नासा द्वारा अंतरिक्ष के 21 वे समूह के आठ सदस्यों में से एक अंतरिक्ष यात्री घोषित की गयी थी।और जुलाई 2015 में उनका प्रशिक्षण पूरा हुआ। मेर ने 25 सितंबर, 2019 को आईएसएस के जहाज सोयूज एमएस -15 को लॉन्च किया, जहां वह अभियान 61 और 62 के दौरान उड़ान इंजीनियर के रूप में काम किया। [3] 18 अक्टूबर, 2019 को, मेर और क्रिस्टीना कोच एक सर्व महिला स्पेसवॉक में भाग लेने वाली पहली महिला थीं।
सामान्य तथ्य जेसिका मेर, नासा अंतरिक्ष यात्री ...
जेसिका मेर | |
---|---|
सितंबर 2018 में जेसिका मेर | |
नासा अंतरिक्ष यात्री | |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी और स्वीडिश दोहरी नागरिकता |
स्तर | जीवित |
जन्म |
1 जुलाई 1977 (1977-07-01) (आयु 47) कैरिबो, मैने, अमरीका |
अन्य व्यवसाय | अंतरिक्ष यात्री, शरीर-क्रिया विज्ञानी |
मातृसंस्था |
स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ़ ओशनोग्राफी इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ब्राउन विश्वविद्यालय |
चयन | 2013 नासा समूह |
मिशन | सोयूज़ एम् एस-15 (एक्सपीडिशन 61/62) |
मिशन प्रतीक चिन्ह |
बंद करें