जीव
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्य प्रयोगों के लिए, जीव (बहुविकल्पी) देखें।
जीव (Organism) शब्द जीवविज्ञान में सभी जीवन-सन्निहित प्राणियों के लिए प्रयुक्त होता है, जैसे: कशेरुकी जन्तु, कीट, पादप अथवा जीवाणु।[1][2] एक जीव में एक या एक से अधिक कोशिकाएँ होती हैं। जिनमें एक कोशिका पाया जाता है उसे एक कोशिकीय जीव कहते हैं; एक से अधिक कोशिका होने पर उस जीव को बहुकोशिकीय जीव कहा जाता है।