Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जियानलुका वियाली ओमरी एक इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर थे, इनका जन्म 9 जुलाई 1964 और मृत्यु 6 जनवरी 2023 को हुई थी। वह एक स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। वियाली ने अपने क्लब करियर की शुरुआत 1980 में अपने शहर के क्लब क्रेमोनीज़ से की, जहाँ उन्होंने 105 लीग मैच खेले और 23 गोल किए। उनके प्रदर्शन को देखकर सैम्पडोरिया क्लब प्रभावित हुआ, जिसने उन्हें 1984 में साइन किया और जिनके लिये उन्होंने लीग मे 85 गोल किए, और तीन इतालवी कप, सीरी ए और यूरोपीय कप विजेता कप जीतने मे मदद की।
2017 में वियाली | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
जन्म तिथि | 09 जुलाई 1964[1] | ||
जन्म स्थान | क्रेमोना, इटली[1] | ||
मृत्यु तिथि | 6 जनवरी 2023 58) | (उम्र||
कद | 1.80 m[1] | ||
खेलने की स्थिति | स्ट्राइकर | ||
युवा क्लब | |||
1973–1978 | पिज्जीगेटोन | ||
1978–1980 | क्रेमोनीज़ | ||
वरिष्ठ क्लब | |||
वर्ष | क्लब | खेल | (गोल) |
1980–1984 | क्रेमोनीज़ | 105 | (23) |
1984–1992 | सैम्पडोरिया | 223 | (85) |
1992–1996 | जुवेंटस | 102 | (38) |
1996–1999 | चेल्सी | 58 | (21) |
योग | 488 | (167) | |
राष्ट्रीय टीम | |||
1982–1986 | इटली U21 | 20 | (11) |
1985–1992 | इटली | 59 | (16) |
टीम प्रबंधक | |||
1998–2000 | चेल्सी | ||
2001–2002 | वाटफोर्ड | ||
|
1992 में, वियाली 12.5 मिलियन पाउंड की कीमत पर जुवेंटस क्लब में चले गए जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था। ट्यूरिन क्लब में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने इतालवी कप, सीरी ए, इतालवी सुपरकप, यूईएफए चैंपियंस लीग और यूईएफए कप जीता। 1996 में, वियाली चेल्सी में शामिल हो गए और अगले सीज़न में उनके खिलाड़ी-प्रबंधक बन गए। इंग्लैंड में, उन्होंने एफए कप, लीग कप, यूईएफए कप विजेता कप और यूईएफए सुपर कप जीता। वह तीन मुख्य यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं को जीतने वाले नौ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं और ऐसा करने वाले एकमात्र फॉरवर्ड हैं; वह यूरोपीय फुटबॉल इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने तीनों मुख्यधारा यूईएफए क्लब प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता दोनों पदक जीते हैं, जिसमें अब बंद हो चुके यूईएफए कप विजेता कप के लिए दो विजेता पदक शामिल हैं। उनके सबसे करीब डेनिस बर्गकैंप हैं, जिनके पास यूईएफए चैंपियंस लीग का विजेता पदक नहीं है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, वियाली ने 1986 में और 1990 में दो फीफा विश्व कप में इटली की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने यूईएफए यूरो 1988 में भी भाग लिया, और अपने देश को सेमीफाइनल में पहुँचाया। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में उन्होंने अपने बीस साल के करियर के दौरान, क्लब स्तर पर 259 गोल, राष्ट्रीय टीम के साथ 16 गोल और इटली की राष्ट्रीय अंडर-21 फुटबॉल टीम के साथ 11 गोल किए, 500 से अधिक प्रदर्शनों में कुल 286 गोल किए, जिससे वे सभी प्रतियोगिताओं में दसवें सबसे अधिक स्कोर करने वाले इतालवी खिलाड़ी बन गए।[2]
खेल से संन्यास लेने के बाद, वियाली प्रबंधन और बाद में पंडित के रूप में चले गए, और स्काई इटालिया के लिए एक कमेंटेटर के रूप में काम किया।[3] जब इटली की राष्ट्रीय टीम ने यूईएफए यूरो 2020 जीता, तब वे प्रतिनिधिमंडल प्रमुख के रूप में इटली की राष्ट्रीय टीम के गैर-खेल स्टाफ का हिस्सा थे; कैंसर से अपनी मृत्यु से कुछ दिन पहले उन्होंने इस भूमिका से खुद को अलग कर लिया था।[4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.