![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/94/Tom_Meseroll_Cups_and_Balls.jpg/640px-Tom_Meseroll_Cups_and_Balls.jpg&w=640&q=50)
जादू (भ्रमजाल/इंद्रजाल)
From Wikipedia, the free encyclopedia
जादू एक प्रदर्शन कला है जो हाथ की सफाई के मंचन द्वारा या विशुद्ध रूप से प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते हुए प्रकटतः असंभव[1] या अलौकिक[2] करतबों के भ्रम जाल की रचना द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करती है। इन करतबों को जादुई हाथकी सफाई, प्रभाव या भ्रम जाल कहा जाता है। इसे अपसामान्य या आनुष्ठानिक जादू से विभेद करने के लिए अक्सर "मंचीय जादू" कहा जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/94/Tom_Meseroll_Cups_and_Balls.jpg/640px-Tom_Meseroll_Cups_and_Balls.jpg)
वह व्यक्ति जो ऐसे भ्रम जालों का प्रदर्शन करता है, जादूगर या ऐंद्रजालिक कहलाता है। कुछ कलाकारों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले जादुई प्रभावों के प्रकार को प्रतिबिंबित करते नामों से भी पुकारा जाता है, जैसे मायावी, बाजीगर, परामनोवैज्ञानिक, या बच निकलनेवाला कलाकार।